Skip to main content

Posts

Showing posts with the label mamata banerjee

ममता बनर्जी के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, कोलकाता मेयर पद भी छिना

राज्य के आवास एवं दमकल सेवा मंत्री सोवन चटर्जी ने मंगलवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है और उनसे कोलकाता मेयर का पद भी छोड़ने को कहा गया है. कोलकाता :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य के आवास एवं दमकल सेवा मंत्री सोवन चटर्जी ने मंगलवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है और उनसे कोलकाता मेयर का पद भी छोड़ने को कहा गया है. ममता ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्होंने यह इच्छा पहले भी चार-पांच बार जाहिर की थी...हमें लगा कि वह (अपनी गलतियां) महसूस करेंगे. उन्होंने आज इस्तीफा दे दिया और हमने इसे स्वीकार कर लिया है. उनसे शहर के मेयर का पद भी छोड़ने को कहा गया है.’ मुख्यमंत्री ने बताया कि इस्तीफा राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के पास भेज दिया गया है. सोवन का विभाग राज्य के शहरी विकास एवं नगर निकाय मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम को दिया गया है. उनके पास चटर्जी के दो विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी रहेगी. वहीं, कोलकाता नगर निगम आयुक्त खलील अहमद को नगर निकाय का कामकाज देखने के लिए कहा गया है. जब फोन से चटर्जी से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि मीडिया से बातच...

नायडू के बाद ममता ने भी पश्चिम बंगाल में लगाई सीबीआई पर 'नो एंट्री'

सीबीआई को अब इन राज्यों में अदालती आदेश वाले मामलों तथा केंद्र सरकार के अधिकारियों के खिलाफ मामलों को छोड़कर शेष सभी में किसी तरह की जांच के लिए संबंधित राज्य सरकार की अनुमति लेनी होगी. अमरावती/कोलकाता:  आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सरकारों  ने सीबीआई को अपने अपने राज्य में छापे मारने तथा जांच करने के लिए दी गयी 'सामान्य रजामंदी' वापस ले ली है. वहीं, विपक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा  केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग  के कारण राज्यों का उन पर से विश्वास कम हो रहा है. हालांकि, बीजेपी ने इसे 'भ्रष्ट दलों द्वारा अपने हितों के बचाव के लिए अधिकारों की स्पष्ट रूप से दुर्भावनापूर्ण कवायद' करार दिया. सीबीआई को अब इन राज्यों में अदालती आदेश वाले मामलों तथा केंद्र सरकार के अधिकारियों के खिलाफ मामलों को छोड़कर शेष सभी में किसी तरह की जांच के लिए संबंधित राज्य सरकार की अनुमति लेनी होगी. आंध्र प्रदेश में तेलुगूदेशम पार्टी की सरकार है जिसके मुखिया चंद्रबाबू नायडू हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी का शासन है. दोनों ही उन नेताओं मे...

प्रेस दिवस पर ममता बनर्जी ने की पत्रकारों से अपील, ट्विटर पर लिखा खास मैसेज

ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर यह अपील की. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर पत्रकारों को मेरी शुभकामनाएं. कोलकाता :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को मीडिया से अपील की कि वह बेखौफ होकर सच्चाई को बयां करे. ममता बनर्जी ने  राष्ट्रीय प्रेस दिवस  पर यह अपील की. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर पत्रकारों को मेरी शुभकामनाएं. मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है और उसे हमेशा सच्चाई को सामने लाना चाहिए.’’ उन्होंने रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रसिद्ध कविता को उद्धृत किया और कहा कि काश ये शब्द आपको प्रेरणा दें, 'जहां मन भय से मुक्त हो और मस्तक सम्मान से उठा हो.' क्यों मनाया जाता है प्रेस दिवस राष्ट्रीय प्रेस दिवस 1966 से प्रति वर्ष मनाया जाता है. प्रथम प्रेस आयोग ने भारत में प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा एवं पत्रकारिता में उच्च आदर्श कायम करने के उद्देश्य से एक प्रेस परिषद् की कल्पना की थी. इसके तहत चार जुलाई 1966 को भारत में प्रेस परिषद् की स्थापना की गई जिसने 16 नंवबर 1966 से अपना विधिवत कार्य शुरू कि...

NRC के मुद्दे पर असम TMC प्रमुख ने दिया इस्तीफा, कहा- देश का माहौल खराब कर रही हैं ममता

नई दिल्ली :  असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन के मसौदे से उपजा राजनीति बवंडर अभी थमता नजर नहीं आ रहा है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तथा टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी जहां इस मुद्दे को लेकर तमाम विपक्षी दलों को सरकार के खिलाफ लामबंद करने में जुटी हैं और एनआरसी को देश की अखंडता और शांति के लिए खतरा बता रही हैं, वहीं इस मुद्दे पर खुद उनकी पार्टी में बिखराव शुरू हो गया है. असम के टीएमसी प्रमुख दीपेन पाठक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अपने इस्तीफे के लिए दीपेन ने अपनी ही पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने आरोप लगाया कि एनसीआर के मुद्दे पर ममता बनर्जी देश का माहौल खराब कर रही हैं, जबकि हकीकत में कुछ भी ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा कि एनआरसी का यह पहला ड्राफ्ट है और लोगों को अपने नाम दर्ज करने का पूरा मौका दिया जा रहा है. दीपेन पाठक ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री जिस तरह के बयान दे रही हैं उससे असम में रहने वाले बंगाली और असम के लोगों के बीच तनाव पैदा हो सकता है. उनके वर्षों पुराने संबंधों में खटास आ सकती है. उन्होंने कहा कि अगर राज्य का माहौल खराब हो...

बंगाल को बांग्ला बनाने के पीछे की असली कहानी

नई दिल्ली:  पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य का नाम बांग्ला करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास आएगा और वही इस बात पर अंतिम फैसला करेगी कि राज्य का नाम बदलेगा या नहीं. वैसे ममता बनर्जी के सत्ता में आने के बाद से ही पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की मुहिम चल रही है. सबसे पहले 2011 में राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल का नाम पश्चिमो बंगाल रखने का प्रस्ताव दिया था. लेकिन तब केंद्र ने इसे नामंजूर कर दिया था. उसके बाद 2016 में पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य का नाम अंग्रेजी में बेंगाल, हिंदी में बंगाल और बांग्ला में बांग्ला करने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा. लेकिन केंद्र ने यह कहते हुए प्रस्ताव लौटा दिया कि राज्य सरकार एक ही नाम का प्रस्ताव भेजे, तीन भाषाओं में तीन नाम रखने का कोई तुक नहीं है. अब अंतत: राज्य विधानसभा ने राज्य का नाम सभी भाषाओं में बांग्ला करने का ही प्रस्ताव भेज दिया है. जिस पर केंद्र विचार करेगा. लेकिन आखिर ऐसी क्या वजह थी जिसके चलते पश्चिम बंगाल लगातार अपना नाम बदलने की कोशिश कर रहा है. इसकी एक वजह तो यह बताई जाती है कि अभी राज्यों की सूची मे...

कांग्रेस के 'चाणक्‍य' अहमद पटेल की ममता बनर्जी से मुलाकात, पार्टी ने प्‍लान B के दिए संकेत

कांग्रेस के 'चाणक्‍य' अहमद पटेल की ममता बनर्जी से मुलाकात, पार्टी ने प्‍लान B के दिए संकेत नई दिल्‍ली:  यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार और कांग्रेस के 'चाणक्‍य' माने जाने वाले अहमद पटेल ने नीति आयोग की बैठक में हिस्‍सा लेने आईं पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता  ममता बनर्जी  से रविवार को मुलाकात की. उनकी मुलाकात इसलिए बेहद दिलचस्‍प मानी जा रही है क्‍योंकि अभी तक कांग्रेस की अगुआई वाली विपक्षी एकजुटता के प्रति ममता बनर्जी ने बहुत दिलचस्‍पी नहीं दिखाई है. यह भी कहा जाता है कि राहुल गांधी को विपक्ष का नेता मानने के लिए भी ममता बनर्जी तैयार नहीं हैं. इसके इतर उन्‍होंने तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ मिलकर गैर-बीजेपी और गैर-कांग्रेसी, फेडरल फ्रंट बनाने की वकालत की है. मुलाकात के मायने लिहाजा इन सबके बीच इस मुलाकात के बाद ये संकेत निकल रहे हैं कि सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ विपक्षी गठबंधन में शामिल होने में कांग्रेस की रूचि हो सकती है. इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ''ममता से अहमद पटेल की मु...