Skip to main content

कांग्रेस के 'चाणक्‍य' अहमद पटेल की ममता बनर्जी से मुलाकात, पार्टी ने प्‍लान B के दिए संकेत

कांग्रेस के 'चाणक्‍य' अहमद पटेल की ममता बनर्जी से मुलाकात, पार्टी ने प्‍लान B के दिए संकेत


नई दिल्‍ली: यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार और कांग्रेस के 'चाणक्‍य' माने जाने वाले अहमद पटेल ने नीति आयोग की बैठक में हिस्‍सा लेने आईं पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी से रविवार को मुलाकात की. उनकी मुलाकात इसलिए बेहद दिलचस्‍प मानी जा रही है क्‍योंकि अभी तक कांग्रेस की अगुआई वाली विपक्षी एकजुटता के प्रति ममता बनर्जी ने बहुत दिलचस्‍पी नहीं दिखाई है. यह भी कहा जाता है कि राहुल गांधी को विपक्ष का नेता मानने के लिए भी ममता बनर्जी तैयार नहीं हैं. इसके इतर उन्‍होंने तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ मिलकर गैर-बीजेपी और गैर-कांग्रेसी, फेडरल फ्रंट बनाने की वकालत की है.

मुलाकात के मायने
लिहाजा इन सबके बीच इस मुलाकात के बाद ये संकेत निकल रहे हैं कि सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ विपक्षी गठबंधन में शामिल होने में कांग्रेस की रूचि हो सकती है. इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ''ममता से अहमद पटेल की मुलाकात राजनीतिक महत्व रखती हैं क्योंकि संभावित तौर पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने उन्हें मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए कहा था. ममता बीजेपी के खिलाफ सभी दलों को एकजुट करने में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और स्पष्ट तौर पर कांग्रेस भी इसका हिस्सा बनना चाहती है.''

मायावती विपक्षी एकजुटता से अलग क्‍या अकेले चुनाव लड़ने का मन बना रही हैं?

इससे साफ संकेत निकलता है कि कांग्रेस विपक्ष की धुरी बनने के लिए तो तैयार है ही लेकिन यदि उसको अगुआई का मौका नहीं मिलता तो 2019 में पीएम मोदी के चुनावी रथ को रोकने के लिए वह किसी अन्‍य गठबंधन का हिस्‍सा भी बनने को तैयार दिखती है. सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि अहमद पटेल ने ममता बनर्जी से राज्‍यसभा में उपसभापति के चुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी के पक्ष में समर्थन भी मांगा.
mamata banerjee
ममता बनर्जी ने फेडरल फ्रंट के गठन का प्रस्‍ताव दिया है.(फाइल फोटो)

राज्यसभा उपसभापति का चुनाव
उधर राज्यसभा उपसभापति चुनाव में तीन क्षेत्रीय दलों बीजद, टीआरएस और वाईएसआरसीपी की निर्णायक भूमिका को देखते हुए सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी पार्टियां इन दलों को लुभाने का प्रयास कर रही हैं. उच्च सदन में बीजेपी की पूर्व सहयोगी तेलुगु देसम को मिलाकर विपक्ष के कुल सदस्यों की संख्या 117 है. हालांकि 245 सदस्यीय सदन में जीतने वाले उम्मीदवार को 122 मतों की जरूरत होगी.

बीजेपी उच्च सदन में सबसे बड़ी पार्टी है. उसे 106 सदस्यों का समर्थन हासिल है. इसमें अन्नाद्रमुक के भी 14 सदस्य शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन विपक्ष की तरफ से एक गैर-कांग्रेसी, लेकिन कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार उतारने पर आम सहमति बनाने का प्रयास कर रहे हैं. इस पद के लिये तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर रॉय और बीजद के प्रसन्न आचार्य के नाम की चर्चा है. हालांकि सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस भी अपने प्रत्‍याशी को उतारना चाहती है. अहमद पटेल और ममता बनर्जी की मुलाकात को इस कड़ी से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

बीजद के राज्यसभा में नौ सदस्य हैं. हालांकि वह बीजेपी और कांग्रेस से समान दूरी रख रही है और वह किस तरफ जाएगी, इस पर उसने अब तक फैसला नहीं किया है. इसी तरह टीआरएस के राज्यसभा में छह और वाईएसआरसीपी के दो सदस्य हैं. उन्होंने भी इस महत्वपूर्ण चुनाव को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं. इस चुनाव को विपक्ष की एकता के लिये परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार, इन तीन पार्टियों के 17 सदस्य राज्यसभा का अगला उपसभापति चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. सत्तारूढ़ दल के रणनीतिकार भी इन तीनों दलों के संपर्क में हैं, क्योंकि इन पार्टियों ने पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव के दौरान बीजेपी का समर्थन किया था. बीजद ने हालांकि उप राष्‍ट्रपति चुनाव के लिये कांग्रेस उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया था.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...