Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Dear ZindagiLifeTalkDiwali 2018दिवाली 2018

डियर जिंदगी : दीपावली की तीन कहानियां और बच्‍चे…

   बच्‍चे कैसे सीखते हैं. इसके बारे में हम अक्‍सर बातें करते रहते हैं. हमें लगता है कि वह न जाने किस ‘ग्रह’ से चीजें सीखकर आते हैं. कैसे, कहां से वह ऐसी बातें करने लगते हैं, जिनकी हम उनसे अपेक्षा, उम्‍मीद भी नहीं करते. यह दीपावली बच्‍चों की परवरिश के लिहाज से काफी कुछ सिखाने वाली रही. इस दिवाली हमने अपने ही अलग-अलग चेहरे देखे. हम एक को समझते, उससे पहले दूसरे में उतर गए, उसके बाद यह सिलसिला चलता रहा. हमने जीवन में धर्म, राजनीति का इतना अधिक घालमेल कर दिया कि अब यह हमारे लिए भष्‍मासुर की तरह हो गया है. हम बच्‍चों को वैज्ञानिक सोच, चिंतन देने की जगह रोबोटिक, जैसा कहा जा रहा है\जैसा बताया गया वैसा करने की तरफ धकेल रहे हैं. इस दिवाली से तीन कहानियां मिलीं... पहली कहानी: टीवी, अखबार सुप्रीम कोर्ट के आदेश से लदे पड़े थे. बच्‍चे भी यह सब देख रहे थे कि कैसे बढ़ते प्रदूषण के बीच ग्रीन पटाखे की बात, पटाखों की पाबंदी की बात हो रही थी. ऐसे में इंदिरापुरम के शर्मा परिवार ने जब यह निर्णय लिया कि उन्‍हें पटाखों से दूर रहना है, तो उनने दस, पंद्रह बरस के बच्‍चों को प्‍यार से बात समझाने की कोशिश की. बच्‍...