Skip to main content

Posts

Showing posts with the label महात्‍मा गांधी

जब महात्मा गांधी ने बाढ़ में डूबे केरल के लिए जुटाए थे 6000 रु, महिलाओं ने दे दिए थे जेवर

नई दिल्ली :  सदी की सबसे  भयानक बाढ़ झेलने वाला केरल  इस समय उससे उबरने में लगा हुआ है. इससे पहले 1924 में केरल में सबसे भयानक बाढ़ आई थी. उस समय देश में अंग्रेजी शासन था. तब ये बाढ़ केरल के मालाबार इलाके में आई थी. उस समय  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  ने बाढ़ में डूबे केरल की मदद के लिए पूरे देश से 6 हजार रुपए जुटाए थे. उस समय के हिसाब से ये बहुत बड़ी रकम थी. इससे भी बड़ी बात थी, इसे देश भर से जुटाना. इस बार की बाढ़ में 290 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. वहीं 10 लाख लोगों को बाढ़ के कारण विस्थापित होना पड़ा है. लेकिन 1924 की उस बाढ़ में इससे कहीं ज्यादा जानें गई थीं. तब महात्मा गांधी ने अपने अखबार यंग इंडिया और नवजीवन में इस बाढ़ के बारे रोजाना लिखकर लोगों को इस भयावह त्रासदी के बारे में बताया था. तब उन्होंने इन्हीं अखबारों के माध्यम से लोगों को बताया था कि लोग मालाबार (केरल) की मदद करें. महिलाओं ने अपनी ज्वेलरी कर दी थी दान महात्मा गांधी की उस अपील का सभी पर जबर्दस्त असर हुआ. महिलाओं ने अपनी ज्वेलरी तक दान में दी. कई बच्चों ने भी इस अपील पर दान दिया था. कई लोगों ने दान देन...

महात्‍मा गांधी को सम्‍मानित करने के लिए अमेरिका में बदला जा सकता है कानून

न्यूयॉर्क:  अमेरिका की एक प्रभावशाली सांसद ने कहा है कि वह महात्मा गांधी को मरणोपरांत अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘कांग्रेसनल स्वर्ण पदक’ दिए जाने के लिए एक ऐतिहासिक कानून पेश करेंगी. दुनिया भर में नागरिक अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन चलाने की प्रेरणा देने के लिए महात्‍मा गांधी को यह सम्मान दिए जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा. न्यूयॉर्क से कांग्रेस सांसद कैरोलिन मालोनी ने 38वें भारत दिवस परेड में यह घोषणा की. भारत के स्वतंत्रता दिवस का वार्षिक जश्न मनाने के लिए इस दिन का आयोजन पिछले दिनों हुआ था. मालोनी ने परेड के दौरान बताया, “गांधी ने कई लोगों को प्रभावित किया जिन्हें न्याय के लिए उनके गैर हिंसक नेतृत्व के आधार पर पहले ही यह पदक मिल चुका है जैसे मार्टिन लूथर किंग जूनियर और नेल्सन मंडेला को. यह सब कुछ महात्मा गांधी की शिक्षा पर आधारित था.” उन्होंने कहा कि वह जल्द ही कानून बनाने का प्रस्ताव पेश करेंगी और विश्वास जताया कि यह कानून सफल रहेगा. मालोनी ने कहा, ”गैर हिंसक विरोध के लिए महात्मा गांधी के ऐतिहासिक सत्याग्रह ने एक राष्ट्र और विश्व को प्रेरित किया. उनका उदाहरण हमें दूसरों की...