Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नोएडा

रेलवे भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, नोएडा से 7 लोगों को किया गिरफ्तार

नोएडा:   यूपी एसटीएफ  ने शुक्रवार (02 अक्टूबर) को  नोएडा  में रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी की ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं में मूल अभ्यर्थियों के स्थान पर सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. एसटीएफ की नोएडा इकाई ने सेक्टर-62 स्थित परीक्षा केंद्र से गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गिरोह का सरगना भी शामिल है. सरगना अब तक चंडीगढ़, नोएडा, हरियाणा, पंजाब में हुई ऑनलाइन परीक्षा में 200 से अधिक मूल अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये लेकर उनके स्थान पर भाड़े के सॉल्वर बैठा चुका है. पुलिस ने बताया कि सेक्टर-62 स्थित परीक्षा केंद्र पर रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप-डी की ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा चल रही है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि केंद्र पर परीक्षा में धांधली करने के लिए गिरोह के कुछ सक्रिय सदस्य आ रहे हैं. लिहाजा एसटीएफ की टीम ने 11:30 बजे घेराबंदी कर केंद्र से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संजीत दहिया, नवीन कुमार, विक्रांत, सुमित, सन्नी, गजेंद्र और सुबोध के तौर पर हुई है. इस गैंग में शामिल गिरफ्तार सुमित, छपरौ...

नोएडा : महिला इंजीनियर ने अपनी ही कंपनी के 43 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया छेड़खानी का केस

नोएडा :  दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 62 में स्थित प्राइवेट कंपनी तवंत टेक्नोलॉजी कंपनी में काम करने वाली एक महिला इंजीनियर ने कंपनी के करीब 43 लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. उसने इनके खिलाफ सेेक्‍टर 58 के थाने में पुलिस में शिकायत करते हुए मामला भी दर्ज कराया है. कुल 43 लोगों में से 20 के खिलाफ नामजद और 23 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. महिला का आरोप है कि कंपनी के 20 कर्मचारी उससे हर रोज अश्लील बातें और छेड़खानी करते थे. फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर सभी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. महिला ने आरोप तो 43 लोगों पर लगाया है. लकिन उसे महज कुद ही नाम याद थे इसलिए उसने करीब 22 लोगों के खिलाफ ही नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है. इनमें विनोद रैना, सीताराम, जयवर्धन, सतीश, उज्जवल, जय राजदत्त, गीतांजलि मुखर्जी, शिप्रा सिंह, दीपक वाजपेयी, नीलेश दुबे, महेश चंद्रा, राघवेन्दर गुप्ता, विवेक कुमार, राजन गर्ग, वीरेंद्र शेहरावत, अर्चित भिसे, अमित अग्रवाल, ईशा खन्ना, लोवेश भट्ट, प्रवीण कुमार, रितेश चंद्र सहित तकरीबन 23 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर द...