Skip to main content

रेलवे भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, नोएडा से 7 लोगों को किया गिरफ्तार

नोएडा: यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार (02 अक्टूबर) को नोएडा में रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी की ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं में मूल अभ्यर्थियों के स्थान पर सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. एसटीएफ की नोएडा इकाई ने सेक्टर-62 स्थित परीक्षा केंद्र से गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गिरोह का सरगना भी शामिल है. सरगना अब तक चंडीगढ़, नोएडा, हरियाणा, पंजाब में हुई ऑनलाइन परीक्षा में 200 से अधिक मूल अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये लेकर उनके स्थान पर भाड़े के सॉल्वर बैठा चुका है.

UP STF arrested 7 people of solver gang in Railway Recruitment Examination

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-62 स्थित परीक्षा केंद्र पर रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप-डी की ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा चल रही है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि केंद्र पर परीक्षा में धांधली करने के लिए गिरोह के कुछ सक्रिय सदस्य आ रहे हैं. लिहाजा एसटीएफ की टीम ने 11:30 बजे घेराबंदी कर केंद्र से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संजीत दहिया, नवीन कुमार, विक्रांत, सुमित, सन्नी, गजेंद्र और सुबोध के तौर पर हुई है.



इस गैंग में शामिल गिरफ्तार सुमित, छपरौली बागपत रेलवे ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत है. जबकि, नालंदा बिहार के सुबोध, गजेंद्र और सन्नी साल्वर है. ये साल्वर अब तक चंडीगढ़, पटियाला, सोनीपत और नोएडा आदि के परीक्षा केंद्रों पर कई बार बैठ चुके है. संजीत दहिया गिरोह का सरगना है.

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इनके पास से तीन कार, 4,51,500 रुपये कैश,  85 कैंडिडेट्स के आधार कार्ड, 8 मोबाइल फोन, चेक बुक्स, एटीएम कार्ड्स मिले हैं. आरोपियों के बारे में पुलिस ने जानकारी दी कि विक्रांत और सुमित बागपत से हैं. दहिया और नवीन हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं. वहीं सन्नी, गजेंद्र और सुबोध बिहार के रहने वाले हैं. इनमें से तीन सॉल्वर हैं, जो परीक्षा देने के लिए आए थे.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...