Skip to main content

Posts

Showing posts with the label तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप बोले, परिवार जब तक तलाक का समर्थन नहीं करेगा, घर नहीं लौटूंगा

पटना:  आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र और विधायक तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को कहा कि वह अभी हरिद्वार में रह रहे हैं और जब तक पत्नी से तलाक के उनके फैसले का परिवार समर्थन नहीं करता है तब तक वह घर नहीं लौटेंगे . पटना के एक क्षेत्रीय समाचार चैनल के साथ फोन पर बातचीत करते हुए तेज प्रताप ने छोटे भाई तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी लेकिन कहा कि वह नई दिल्ली में भाई के जन्मदिवस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे. तेजस्वी राष्ट्रीय राजधानी में अपनी बहनों से मिलने गए हैं. आरजेडी नेता तेज प्रताप को अंतिम बार बोधगया में शनिवार को देखा गया था. रांची में अपने बीमार पिता लालू प्रसाद से मिलकर लौटने के बाद वह वहां एक होटल में रूके थे. तलाक लेने के बड़े बेटे के फैसले से लालू नाखुश  तेज प्रताप हाल ही में पत्नी से तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद से चर्चा में हैं. छह महीने पहले ही बड़ी धूम धाम से उनकी शादी हुई थी .तलाक लेने के बड़े बेटे के फैसले से माना जा रहा है कि लालू प्रसाद दुखी हैं. लालू चारा घोटाले के विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता हैं. इस समय वह चिकित्सकीय आधार पर रांची के एक अस्पताल में भर्ती ...

तेज प्रताप ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, 'मुझे जि‍स राधा की तलाश, वह ऐश्‍वर्या नहीं'

नई दिल्‍ली :  लालू प्रसाद यादव के परिवार से एक बेहद चौंकाने वाली खबर आई है. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे  तेजप्रताप की शादी टूटने की  खबरें आ रही हैं. इससे भी ज्‍यादा चौंकाने वाली खबर ये है कि  तेज प्रताप  ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है. उन्‍होंने कहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान हैं. उन्‍होंने यहां तक कहा कि वह कृष्‍ण की तरह रहना चाहते हैं, लेकिन ऐश्‍वर्या राधा नहीं बन पाईं. उन्‍होंने यहां तक कहा कि उन्‍हें जिस राधा की तलाश है, वह ऐश्‍वर्या नहीं हैं. तलाक की अर्जी 13 ए के तहत दी गई है. इसे तेज प्रताप ने फाइल की है. उनके वकील का कहना है क‍ि दोनों के बीच तालमेल नहीं हो पा रहा था, इस कारण नौबत तलाक तक आ पहुंची. तलाक के ल‍िए दी गई अर्जी में तेज प्रताप ने कहा है क‍ि मैं अपनी पत्‍नी से राधा की तरह जैसा प्‍यार चाहता था, वह नहीं मि‍ला. पटना से रांची जाते समय जब जब मीडिया ने तेज प्रताप से जब पूछा कि क्या ये सही है, तब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है. उन्‍होंने कहा वह रांची जा रहे हैं. हालांक‍ि बाद में जब उनकी मां राबड़ी देवी ने उनसे फोन पर बात की तो वह अपना कार्यक्रम बदल कर वापस घर लौट आए. उधर...

लालू के 'लाल' का नेतागिरी में नहीं लगा मन, अब तेज प्रताप यादव चले हीरो बनने

यूं तो इस पोस्‍टर में ज्‍यादा कुछ साफ नहीं है. साथ ही उनकी हीरोइन कौन होगी या यह फिल्‍म किस बारे में होगी, लेकिन तेज प्रताप ने यह ट्वीट कर सभी को चौंका दिया नई दिल्‍ली:  राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अभी तक अपने स्‍टाइलिश अंदाज और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. लेकिन अब नितिश सरकार में बिहार सराकर में मंत्री रह चुके तेज प्रताप यादव राजनीति में हाथ आजमाने के बाद अब सिल्‍वर स्‍क्रीन पर अपना अंदाज लेकर आ रहे हैं. इस बात का खुलासा खुद तेज प्रताप ने ही किया है. तेज प्रताप यादव ने अपने ट्विटर पर अपनी आने वाली फिल्‍म 'रुद्रा: द अवतार' का पहला पोस्‍टर शेयर किया है. इस पोस्‍टर में खुद तेज प्रताप यादव ही नजर आ रहे हैं. जहां एक तरफ राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान फिल्‍मों में करियर बनाने की ख्‍वाहिश पूरी न होने पर राजनीति में वापिस लौट आए हैं, वहीं तेज प्रताप राजनीति के बाद फिल्‍मों का रुख कर रहे हैं. यूं तो इस पोस्‍टर में ज्‍यादा कुछ साफ नहीं है. साथ ही उनकी हीरोइन कौन होगी या यह फिल्‍म किस बारे में होगी, लेकिन तेज प्रताप ...