Skip to main content

Posts

Showing posts with the label योगी आदित्यनाथ

राजस्थान की जंग में क्या वसुंधरा के लिए ट्रंप कार्ड साबित होंगे 'महंत' योगी आदित्यनाथ?

बीजेपी के प्रचार अभियान पर नजर डालें तो एक दिलचस्प बात देखने को मिल रही है. इस बार यहां बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ताबड़तोड़ रैलियां कराने जा रही है. जयपुर:  राजस्थान विधानसभा चुनाव  के लिए चुनाव आयोग की ओर से रणभेरी बजाने के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने हिसाब से वोटरों को लुभाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. बीजेपी के सामने जहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की सत्ता बचाए रखने की चुनौती है तो कांग्रेस किसी भी कीमत पर इस राज्य की सत्ता हथियाने की कोशिश में जुटी है. पिछले एक महीने से सचिन पायलट, अशोक गहलोत और राहुल गांधी की तिकड़ी मिलकर कांग्रेस के लिए माहौल बनाने में जुटे हैं. वहीं बीजेपी के प्रचार की कमान खुद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया संभाल रही हैं. बीजेपी के प्रचार अभियान पर नजर डालें तो एक दिलचस्प बात देखने को मिल रही है. इस बार यहां बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ताबड़तोड़ रैलियां कराने जा रही है. आइए समझते हैं क्यों होंगी योगी की ताबड़तोड़ रैलियां ...

सीएम योगी ने पलटा अखिलेश सरकार का एक और फैसला, 32 हजार अनुदेशकों की भर्ती प्रक्रिया रद्द

लखनऊ:  योगी सरकार ने 4000 उर्दू शिक्षकों की भर्ती निरस्त करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के राज में शुरू की गई 32022 खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों की भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है. राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम के मापदंड के विपरीत है. इससे पहले, अक्टूबर में ही सरकार ने चार हजार उर्दू शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी थी. अखिलेश सरकार ने शुरू की थी भर्ती प्रक्रिया आरटीई के तहत 100 से अधिक छात्रों वाले वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक अंशकालिक अनुदेशक की नियुक्ति की जा सकती है. प्रदेश में अखिलेश यादव सरकार ने बीपीएड डिग्री धारकों की मांग पर 2016 में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से चल रहे सौ से कम छात्र वाले विद्यालयों में भी 32022 कार्यानुभव शिक्षा, शारीरिक शिक्षा और खेलकूद अनुदेशकों भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी. इसके लिए 1,53,739 बीपीएड, डीपीएड, सीपीएड डिग्रीधारियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था. इसके तहत प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक अनुद...

संत कबीर की मजार पर CM योगी ने टोपी पहनने से किया इनकार

वाराणसी:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  ने संत कबीर की समाधि स्थल पर टोपी पहनने से इनकार कर दिया. दरअसल, गुरुवार (28 जून) को वाराणसी के नजदीक मगहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले हैं. उनके इस दौरे से पहले सीएम योगी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे. सीएम योगी इस दौरान संत कबीर की समाधि स्थल के पास भी पहुंचे. यहां एक खादिम ने उन्हें टोपी पहनाने की कोशिश की, जिसे उन्होंने इनकार कर दिया. सीएम ने हाथा बढ़ाते हुए खादिम को ऐसा करने से रोक दिया. मुख्यमंत्री योगी को टोपी की पेशकश करने वाले खादिम ने बताया कि सीएम ने उनसे कहा कि वह टोपी नहीं पहनते हैं. इसके बाद उन्होंने टोपी हटा ली. मालूम हो कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोपी पहनने से इनकार कर चुके हैं. प्रधानमंत्री मोदी के मगहर दौरे का पूरा शेड्यूल - उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में स्थित सूफी संत कबीर साहब के 620वें प्राकट्य उत्सव पर 28 जून को पीएम नरेंद्र मोदी मगहर में कबीर की निर्वाण स्थली पहुंचेंगे. - पीएम मोदी गुरुवार को 24 करोड़ की लागत से बनने वाले कबीर दास मगहर एकेडमी की आधारशिला रखेंगे. इसकी स्थापना ...