NCR में नंबर प्लेट पर जाति लिखने वालों की खैर नहीं, अफसर ने कहा-जात पे न पात पे, चालान मिलेगा हाथ पे नई दिल्ली : यातायात नियमों को धता बताकर अपनी गाड़ियों की नंबर प्लेट पर अपनी जाति लिखने वालों के खिलाफ अब पुलिस ने सख्ती की तैयारी कर ली है. नोएडा पुलिस ने इसके खिलाफ अभियान भी शुरू कर दिया है. दिल्ली NCR समेत देश के कई हिस्सों में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो अपनी गाड़ियों पर अपनी जाति को बड़े बड़े अक्षरों में लिखते हैं. इसमें कुछ तो ऐसे हैं जो नंबर प्लेट पर नंबर की जगह अपनी जाति का नाम लिख देते हैं. ऐसे लोगों की अक्ल को ठिकाने लगाने के लिए नोएडा में अभियान शुरू कर दिया है. एडीशनल एसपी राहुल श्रीवास्तव ने इसी अभियान को लेकर एक ट्वीट किया है. उन्होंने इस पर चुटकी लेते हुए लिखा है, जात पे न पात पे, चालान मिलेगा हाथ पे.... पूरे एनसीआर में आपको ऐसे कई वाहन मिल जाएंगे, जिन पर जाट, पंडित, गुर्जर, जाटव जैसे नाम लिखे हुए मिल जाएंगे. उनके इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें धन्यवाद तो कहा ही है, साथ में अपने सुझाव भी भेज दिए हैं. ऐसे ही एक यूजर अजय पांडे ने लिखा है, जिन गाड़ियों में नंबर प्लेट पर ज...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.