Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ कर दीपिका पादुकोण ने जीता Sexiest Asian Woman का खिताब

नई दिल्ली :  साल 2018 बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए काफी अच्छा और सक्सेसफुल ईयर रहा. बुधवार को जारी हुई फोर्ब्स की सेलिब्रेटी कमाई की लिस्ट में जहां  दीपिका पादुकोण ने चौथा नंबर  हासिल करते हुए पहली फीमेल एक्टर बनी. वहीं बुधवार को ही जारी हुई 50 मोस्ट सेक्सिएस्ट एशियन वुमन का 2018 का खिताब हासिल करने में भी सफल रहीं. बता दें कि इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा को दूसरा स्थान मिला है. लास्ट ईयर इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने बाजी मारी थी. 32 साल की दीपिका ने पिछले महीने ही एक्टर रणवीर सिंह से इटली के लेक कोमो में शादी रचाई है. फोर्ब्स इंडिया 2018 ने सबसे अमीर सेलिब्रेटीज की लिस्ट में पहली बार किसी एक्ट्रेस ने टॉप 5 में जगह बनाई है और वो हैं वन एन ओनली दीपिका पादुकोण. दीपिका पादुकोण के पति और एक्टर रणवीर सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं इस साल आई लिस्ट में दीपिका पादुकोण चौथे नंबर पर हैं. साल 2018 में दीपिका पादुकोण की कुल कमाई 112.8 करोड़ हुई है. वहीं इस लिस्ट में रणवीर सिंह आठवें नंबर पर हैं. रणवीर ने इस साल 84.67 करोड़ रुपये कमाए हैं. Forbes 2018 : दीपिका पादुकोण टॉप 5 में शामिल होने वाली पहली ...

VIDEO: हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट पर नजर आए निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा

शादी की तैयारियों के लिए मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा अब तक दिल्ली में शूटिंग में थी व्यस्त नई दिल्ली:  बॉलीवुड में  इन दिनों शादियों का मौसम  चल रहा है. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इसी के चलते आज अलसुबह प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनास के साथ दिल्ली से मुंबई पहुंच गईं. इस मौके पर दोनों को  दिल्ली एयरपोर्ट एक दूसरे का हाथ  थामे देखा गया. क्योंकि अब दोनों की शादी के लिए एक हफ्ते का समय बचा है, इसलिए अब रस्मो रिवाजों की शुरुआत भी होनी है. इसलिए  प्रियंका ने भी दिल्ली में चल रही  अपनी फिल्म 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग से पैकअप कर लिया है. इस बारे में निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में बताया था कि प्रियंका अपनी शादी के रिवाज शुरु होने के एक दिन पहले तक दिल्ली में शूटिंग करने वाली प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 2 दिसंबर, 2018 को जोधपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वहीं शादी के पहले की रस्में 29 नवंबर से शुरू होंगी. निक और प्रियंका को दिल्ली हवाई अड्डे पर  सख्त सुरक्षा के साथ ...

बॉलीवुड सितारों ने दी दिवाली की बधाई, आलिया ने कहा- 'कृपया पटाखे न जलाएं'

    नई दिल्ली:  प्रियंका चोपड़ा की शादी की तारीख  जैसे-जैसे नजदीक आ रही है  वैसे-वैसे ही अलग-अलग तरह ही पार्टीज की मस्ती भी सामने आ रही हैं. ऐसा लग रहा है कि प्रियंका का प्री वैडिंग पार्टीज का सिलसिला फिलहाल तो थमने वाला नहीं है. प्र‍ियंका की शादी में अब कुछ ही वक्‍त बचा है वह अगले महीने 1 और 2 दिसंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगी. लेकिन एक महीने पहले से ही वह पार्टीज में बिजी हो चुकी हैं. पहले उन्‍होंने ब्राइडल शॉवर और बैचलर पार्टी की थी और  अब पजामा पार्टी की तस्वीरें  सामने आ रही हैं. जैसा कि हम जानते हैं कि प्र‍ियंका और निक जोनास जोधपुर के उम्‍मेद भवन में शादी करने जा रहे हैं. शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं, दोनों परिवार के लोग जहां शॉपिंग में व्‍यस्‍त हैं वहीं प्र‍ियंका आए दिन अपनी सखियों और कजिन्स के साथ पार्टी करने में बिजी नजर आ रही हैं. हाल ही में न्यूयॉर्क में हुई उनकी ब्राइडल शॉवर की तस्वीरें वायरल हुई तो उसके बाद उनकी बैचलरेट पार्टी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी. इसके बाद अब ईशा अंबानी और परीणिती चोपड़ा के साथ प्रियंका की पजामा पार्टी की तस्वीरें सामने ...