शादी की तैयारियों के लिए मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा अब तक दिल्ली में शूटिंग में थी व्यस्त
नई दिल्ली: बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इसी के चलते आज अलसुबह प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनास के साथ दिल्ली से मुंबई पहुंच गईं. इस मौके पर दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट एक दूसरे का हाथ थामे देखा गया.
क्योंकि अब दोनों की शादी के लिए एक हफ्ते का समय बचा है, इसलिए अब रस्मो रिवाजों की शुरुआत भी होनी है. इसलिए प्रियंका ने भी दिल्ली में चल रही अपनी फिल्म 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग से पैकअप कर लिया है. इस बारे में निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में बताया था कि प्रियंका अपनी शादी के रिवाज शुरु होने के एक दिन पहले तक दिल्ली में शूटिंग करने वाली
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 2 दिसंबर, 2018 को जोधपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वहीं शादी के पहले की रस्में 29 नवंबर से शुरू होंगी. निक और प्रियंका को दिल्ली हवाई अड्डे पर सख्त सुरक्षा के साथ देखा गया था. हाल ही में निक को प्रियंका के परिवार के सदस्यों के साथ स्पॉट किया गया था. इन तस्वीरों से साफ जाहिर होता निक भी अपनी मंगेतर की व्यस्तता के कारण शादी की तैयारयों पर खुद ही नजर रखे थे.
बता दें कि प्रियंका और निक हिंदू और ईसाई परम्पराओं से शादी करने वाले हैं. इसलिए यह शादी भी 2 और 3 दिसंबर दो दिन में पूरी होगी. प्रियंका की मां मधु चोपड़ा हाल ही में जोधपुर में तैयारियों का जायजा लेने पहुंची थी. जिसके बाद मां-बेटी की जोड़ी को पेरिस में साथ देखा गया था.
Comments
Post a Comment