Skip to main content

Posts

Showing posts with the label social media

WhatsApp पर लगाम कसने की तैयारी में TRAI, 10 दिसंबर तक मांगे सुझाव

ट्राई ने सभी स्टेक होल्डर्स को 10 दिसंबर तक का वक्त दिया है ताकि वे अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकें समीर दीक्षित, नई दिल्ली:  वाट्सएप, स्काइप, गूगल डूओ पर सरकार जल्द कुछ जरूरी पाबंदियां लगा सकती है. फिलहाल टेलीकॉम रेग्यूलेटर ट्राई इस पर कंस्लटेशन पेपर जारी किया है. बताया जा रहा है कि जल्द ही ये सारे वीडियो ऐप रेग्यूलेशन के दायरे में आएंगे. ताजा जानकारी के मुताबिक ट्राई ने सभी स्टेक होल्डर्स को 10 दिसंबर तक का वक्त दिया है ताकि वे अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकें. टेलीकॉम कंपनियों ने की थी रेग्यूलेशन की मांग आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से इस बात की चर्चा होती रही है कि व्हाट्सएप, स्काइप, गूगल डुओ और इमो जैसी वीडियो कॉलिंग एप्स का इस्तेमाल करने पर सरकार रोक लगाने वाली है. दरअसल, टेलीकॉम कंपनियां इन ऐप्स को दायरे में लाने की मांग कर रही हैं. उनकी मांग है कि ओटीटी प्लेयर्स की भी जिम्मेदारी तय हो. बताया जा रहा है कि इन प्लेयर्स की वजह से ऑपरेटर्स को नुकसान हो रहा है. अब उम्मीद की जा रही है कि सरकार के नए रेग्यूलेशन के बाद जो सेवाएं टेलीकॉम कंपनियां दे रही हैं वो इसके दायरे में आएंग...

नफरत फैलाने वाले मैसेज पर लगाम लगाने में नाकाम रहा ट्विटर, कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्लीः सरकार ने ट्विटर को ऐसी आपत्तिजनक और अवैध सामग्री हटाने की दिशा में बेहद धीमी गति से काम करने के लिए सोमवार को फटकार लगाई जिससे हिंसा भड़काने एवं महिलाओं के खिलाफ अपराधों को उकसाने वाले घृणा सन्देश और अफवाहें फैलाने में कथित तौर पर मदद मिलती है. सरकार ने कहा कि यदि ट्विटर कानून लागू करने वाली एजेंसियों के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने पर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की जाएगी. केन्द्रीय गृह सचिव राजीव गौबा ने ट्विटर इंडिया के कानूनी,नीतिगत, विश्वास एवं सुरक्षा प्रमुख विजय गड़े और जन नीति की प्रमुख महिमा कौल को कानून लागू कराने वाली एजेंसियों के आदेशों के तत्वरित निस्तारण के लिए चौबीस घंटे काम करने वाला तंत्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए आयोजित बैठक में माइक्रोब्लॉगिंग साइट के अधिकारियों को बताया गया कि कुछ मामलों में ट्विटर आपत्तिजनक विषयवस्तु को हटाने अथवा ब्लॉक करने में बेहद धीमा रहा है.

फेसबुक पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अब मिलेगा भाषाओं का सटीक अनुवाद

सेन फ्रांसिस्को: फेसबुक में शोधकर्मियों ने कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न भाषाओं के सरल और सटीक अनुवाद का तरीका विकसित किया है. मीडिया की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है. ‘फोर्ब्स’ के मुताबिक, महत्वपूर्ण खोज को इंपेरिअल मैथड इन नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग या ईएमएनएलपी में प्रस्तुत किया जाएगा. फेसबुक के लिए यह खोज महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, क्योंकि सोशल मीडिया कंपनी दुनिया भर में यूजरों को उनकी पसंदीदा भाषा में पोस्ट पढ़ने में मदद के लिए ‘ऑटोमैटिक लैंग्वेज ट्रांसलेशन’ का इस्तेमाल करती है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से निकाला तरीका मौजूदा मशीनी अनुवाद प्रणाली कुछ भाषाओं में इंसानी स्तर के प्रदर्शन को हासिल कर सकती है, लेकिन उसके पास सीखने के लिए विभिन्न भाषाओं में एक ही वाक्य का अपार संग्रह होना चाहिए. फेसबुक कृत्रिम बुद्धिमता शोध (फेयर) खंड की टीम मशीनी अनुवाद प्रणाली तैयार करने में कामयाब रही है. इसमें विकिपीडिया जैसी उपलब्ध वेबसाइटों से विभिन्न भाषाओं में विभिन्न वाक्यों को समेटा गया है. सबसे अहम यह है कि ये वाक्य एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं....

लड़की को बदनाम करने बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर टीम ने धर दबोचा

उत्तरप्रदेश के बाराबंकी से सोशल मीडिया पर एक लड़की के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर उस पर लड़की का मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने का मामला सामने आया है. साथ ही लड़की को बदनाम करने के लिए उस अकाउंट से अश्लील मैसेज भी भेजे गए हैं. मामला बाराबंकी कोतवाली नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक लड़की ने केस दर्ज कराया कि किसी शख्स द्वारा उसकी फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाई गई है और उस अकाउंट से अश्लील कमेंट किए जा रहे हैं. शिकायत के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि शिकायतकर्ता लड़की का फेसबुक अकांउट  फर्जी आईपी एड्रेस के जरिए पीड़िता की फोटो और नंबर लेकर बनाया गया है. जिससे तमाम लोगों को अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं. इसके बाद मामले को पुलिस ने साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया. साइबर सेल की जांच में सामने आया  कि यह फर्जी अकाउंट 15 मई 2018 को बनाया गया. इसके बाद की जांच में पूरी साजिश रचने वाले धर्मराज का नाम सामने आया. आरोपी रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में अमरापुर का निवासी था. उसने किसी तरीके से युवती की फोटो और नंबर लेकर इस तरह की साजिश रची. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. पुलिस यह पता...

INSTAGRAM मिलाएगा कॉलेज के बिछड़े दोस्‍तों को, जल्‍द जोड़ेगा नया फीचर

सैन फ्रांसिस्को :  फोटो-मैसेजिंग एप इंस्टाग्राम  एक नए फीचर का परीक्षण कर रही है तो कॉलेज छात्रों को उनके कॉलेज समुदाय के साथी और बैचमेट्स को खोजने और उससे जुड़ने में मदद करेगी. एक रिपोर्ट में कहा गया, "इस सुविधा में छात्रों को अपना विश्वविद्यालय और स्नातक का साल चुनना होता है. साथ ही अपना प्रोफाइल बनाना होता है, जिसके आधार पर उन्हें दूसरों से जुड़ने का मौका मिलता है." सीधे भेज सकेंगे मैसेज इसमें छात्रों को अन्य को सीधे मैसेज भेजने का मौका मिलता है तथा वे समुदाय की सूची से अन्य छात्रों को सार्वजनिक संदेश को एक्सेस कर सकते हैं. फेसबुक के स्वामित्व वाला प्लेटफार्म छात्रों द्वारा दी गई सूचना, उनके द्वारा अपने विश्वविद्यालय के बारे में सार्वजनिक रूप से साझा की गई जानकारियों, जिन एकाउंट्स को वे फॉलो करते हैं तथा उनके द्वारा प्रयोग किए गए अन्य कनेक्शनों के आधार पर पुष्टि करेगा. इंस्‍टाग्राम टीवी की हुई शुरुआत इंस्टाग्राम ने हाल ही में कई फीचर्स जारी किए हैं, जिसमें इंस्टाग्राम टीवी (आईजीटीवी), वीडियो चैट विकल्प, फिल्टर्स शामिल हैं. कंपनी के 1 अरब से ज्यादा सक्रिय मासिक यूजर्स हैं. ...

जानिए दुनिया भर में लोग क्यों दे रहे हैं रेस्टोरेंट में बिल के बराबर टिप, आखिर क्या है चैलेंज?

नई दिल्ली:  सोशल मीडिया पर अक्सर नए चैलेंज आते रहते हैं और ऐसा ही एक चैलेंज आजकल वायरल हो रहा है, जिसमें सबसे ज्यादा फायदा रेस्टोरेंट वालों का है. इस चैलेंज का नाम है 'टिप दि बिल चैलेंज' और #TipTheBillChallenge के जरिए ये दुनिया भर में वायरल हो रहा है. इस चैलेंज के तहत सैकड़ों लोगों ने रेस्टोरेंट में खाने का जो बिल आया, उसके बराबर टिप दी. लोग खाने के बराबर टिप देने के बिल को सोशल मीडिया पर शेयर करके दूसरों को भी ऐसा करने के लिए चैलेंज कर रहे हैं. रेस्टोरेंट के बिल की तस्वीर शेयर करने की वजह से दूसरे लोगों को भी ऐसा ही करने की प्रेरणा मिल रही है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> Jim Chandler  ✔ @JimChandler1075 I did the # tipthebillchallenge in Hermitage yesterday. 6:43 PM - Aug 21, 2018 वीकएंड का इंतजार  सोशल मीडिया पर इस पहल को काफी सराहा जा रहा है क्योंकि इस चैलेंज से दूसरों का भला हो रहा है और लोगों में दान देने की आदत बढ़ रही है. उम्मीद से कहीं ज्यादा टिप पाकर वेटर भी बहु...

बिना बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के यूनिवर्सिटी कैंपस में नहीं मिलेगी एंट्री, स्टूडेंट ने जारी किया फर्जी फरमान, फिर...

नई दिल्ली :  चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीयू मैनेजमेंट का एक लैटर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बंटोर रहा है. सुर्खियों में आए इस लैटर की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है. दरअसल इस लैटर में लिखा गया है कि 13 अगस्त के बाद यूनिवर्सिटी में बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के साथ आना आवश्यक होगा. अगर कोई इस नियम को नहीं मानता है तो उसके खिलाफ न सिर्फ कार्रवाई की जाएगी, बल्कि जुर्माना भी लगाया जा सकता है. यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट ने ही बनाया था फर्जी लैटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस लैटर की जानकारी जब यूनिवर्सिटी प्रशासन को लगी तो उन्होंने की इसकी जांच की और तब पता चला कि यह फर्जी है. यूनिवर्सिटी के ही एक छात्र ने फर्जी लैटर टाइप कर सोशल मीडिया पर वारयल किया था. मैनेजमेंट ने छात्र का पता चलते ही उसे कॉलेज से निकाल दिया. क्या लिखा था लैटर में... यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर स्टूडेंट वेलफेयर अरविंदर सिंह कंग के नाम पर सीयू के लेटर हेड पर एक छात्र ने फर्जी लैटर सोशल मीडिया पर डाला था. लैटर में लिखा गया था कि 13 अगस्त के बाद कैंपस में हर छात्र का बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ आना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही ...

UIDAI ने जारी की एडवाइजरी, 'इंटरनेट, सोशल मीडिया पर न डालें आधार नंबर'

नई दिल्ली : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने लोगों से अपनी 12 अंकों वाली आधार संख्या इंटरनेट या सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने या अन्य को किसी प्रकार की चुनौती देने से मना किया है. दूरसंचार नियामक ट्राई प्रमुख के आधार को सार्वजनिक करने और नुकसान पहुंचाने की चुनौती के बाद यूआईडीएआई ने यह बात कही है. शर्मा की इस चुनौती के बाद सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी कई निजी जानकारियों को साझा किया गया और उनको ट्रोल भी किया गया. यूआईडीएआई ने एक बयान में कहा, ‘इस प्रकार की चीजें अनावश्यक हैं और इससे बचा जाना चाहिए क्योंकि यह कानून के अनुरूप नहीं है.’ भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के प्रमुख आर. एस. शर्मा ने शनिवार को अपनी आधार संख्या सार्वजनिक करते हुए यह चुनौती दी थी कि कोई यह बताए कि इस संख्या को जानकर कैसे वह उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है. उसके बाद कुछ ने ट्विटर पर दावा किया कि उन्हें शर्मा की बैंक खाता संख्या और ई-मेल मिल गया है. हालांकि शर्मा ने इससे इनकार किया और इसे गलत बताया. यूआईडीएआई ने कहा कि लोगों को सार्वजनिक रूप से इंटरनेट और सोशल मीडिया पर आधार संख्या नहीं डालनी चाहिए ...

VIDEO: कमरा बंद कर अश्लील डांस कर रही थीं बेटियां, मां ने चप्पलों से पीटा

नई दिल्लीः  सोशल मीडिया की आज की दुनिया में हर कोई अपने अलग-अलग वीडियो बनाकर शेयर करता दिख जाता है. लेकिन कभी-कभी कुछ वीडियो ऐसे शूट होते है जिसे आप बार-बार देखना चाहेंगे. ऐसे वीडियो तेजी से वायरल होते है और ऐसे में कई बार ऐसा होता है उस वीडियो में दिख रहा शख्स अपने आप ही फेमस हो जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर लड़कियों के डांस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के जरिए जमकर शेयर किया जा रहा है. दरअसल इस वीडियो में दो लड़कियां सेक्सी अंदाज में डांस करती दिख रही हैं. ये वीडियो इन लड़कियों ने एक बंद कमरे में शूट किया है जिसमें इन्होंने मोबाइल का कैमरा सामने लगाया और उसके तुरंत बाद म्यूजिक बजने लगता है. बस फिर क्या था. दोनों लड़कियों ने इस डांस के दौरान कुछ सेक्सी मूव्स किए. लेकिन इतने में हीं इन लड़कियों की मां कमरे में दाखिल होती है और अपनी चप्पल निकाल कर इनकी पिटाई शुरू कर देती है. आपको बता दें कि ये वीडियो नाना और जूली नाम की दो लड़कियों ने बनाया है और ये दोनों Premix Sis नाम का यूट्यूब चैनल चलाती हैं. ये वीडियो यूट्यूब पर शेयर करते हुए उन...

'गोल्ड' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, भारत के झंडे को सीने से लगाए दिखे अक्षय कुमार

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर  अक्षय कुमार  जल्द ही फिल्म 'गोल्ड' में नजर आने वाले हैं. अक्षय कुमार की यह फिल्म पिछले काफी वक्त से चर्चाओं में है और अब फिल्म की रिलीज का वक्त भी नजदीक आ गया है. इसी बीच अक्षय ने कुछ वक्त पहले ही फिल्म के नए पोस्टर को रिलीज किया है. फिल्म के इस पोस्टर में अक्षय कुमार काफी सीरियस लुक में दिखाई दे रहे हैं. फिल्म को इस साल 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा और जल्द ही अक्षय, फिल्म की और अपडेट्स भी शेयर करेंगे. अक्षय द्वारा शेयर किए गए इस पोस्टर में  वह भारत का झंडा अपने सीने से लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं और उनकी आंखो में देश के लिए ओलम्पिक गोल्ड मेडल जीतने की आग दिखाई दे रही है. साथ ही इस पोस्टर की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ अक्षय ही नहीं बल्कि उनके साथ पूरी हॉकी टीम नजर आ रही है. इससे पहले फिल्म के जितने भी पोस्टर्स को रिलीज किया गया है. उनमें केवल अक्षय कुमार का लुक ही नजर आया है. इस पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'देश तब बनता है जब सभी देशवासियों की आंखों में एक सपना होता है'. MediaCard--mediaForward customisable-bord...

WhatsApp में आया ये नया फीचर, ऐसे पकड़ा जाएगा झूठ!

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप में एक काम की फीचर आया है. यह फीचर भ्रम फैलाने वाले फॉरवर्ड किए गए मैसेज के रोकथाम और सच्चाई समझने में मदद करेगा. कई बार फॉर्वर्ड किए गए वॉट्सऐप मैसेज को लोग सच समझने की गलती कर देते हैं. यह नया अपडेट एंड्रॉयड के लिए जो फिलहाल 2.18.179 बीटा वर्जन में है. इस अपडेट के बाद फॉर्वर्ड किए गए मैसेज पर फॉरवर्डेड लिखा हुआ लेबल दिखेगा. इस लेबल के जरिए यूजर्स यह समझ सकेंगे कि कौन से मैसेज फॉर्वर्ड किए गए हैं और कौन से मैसेज कंपोज़ किए गए हैं. फॉरवर्डेड लिखा हुआ लेबल सेंडर और रीसिवर दोनों को ही मिलेगा. उदाहरण के तौर पर आप किसी के भेजे गए मैसेज को किसी दूसरे कॉन्टैंक्ट को भेज रहे हैं तो उसे और आपको दिखेगा कि ये मैसेज आपने खुद से नहीं लिखा है जबकि फॉरवर्ड किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल ये फॉरवर्ड का लेवल डिसेबल करने का ऑप्शन नहीं है. गौरतलब है कि फेक न्यूज और गलत जानकारियां वॉट्सऐप पर तेजी से फैलती हैं और इसके लिए वॉट्सऐप पर सवाल भी उठते रहे हैं. इस फीचर से ऐसा लगता है कंपनी आगे भी इस तरह के फीचर ला सकती है जिससे फॉरवर्ड मैसेज पर रोक सके खास कर वो जो गलत और भ्रामक ...

सोशल मीडिया की वजह से लोग हो रहे बीमार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर सकारात्मक बातचीत की तुलना में नकारात्मक अनुभव ज्यादा असर डालते हैं. इन नकारात्मक अनुभवों से युवाओं में अवसाद वाले लक्षणों की संभावना बन जाती है. न्यूयॉर्क:   सोशल मीडिया पर सकारात्मक बातचीत  की तुलना में नकारात्मक अनुभव ज्यादा असर डालते हैं. इन नकारात्मक अनुभवों से युवाओं में अवसाद वाले लक्षणों की संभावना बन जाती है. शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि सोशल मीडिया के नकारात्मक अनुभव अवसाद वाले लक्षणों से जुड़े हैं.  निष्कर्षो का प्रकाशन पत्रिका 'डिप्रेशन एंड एंजाइटी' में किया गया है. अमेरिका के पीट्सबर्ग विश्वविद्यालय के ब्रायन प्रिमैक ने कहा, "हमने पाया है कि सोशल मीडिया के सकारात्मक अनुभव, बहुत आंशिक रूप से कम अवसाद वाले लक्षणों से जुड़े हैं. लेकिन नकारात्मक अनुभव मजबूती से या लगातार उच्च अवसाद के लक्षणों से जुड़े हैं. "इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने 1,179 पूर्णकालिक छात्रों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल व अनुभव का सर्वेक्षण किया. इनकी आयु 18 से 30 के बीच रही. प्रतिभागियों ने अवसाद वाले लक्षणों के आकलन के लिए एक प्रश्नावली भी भरी. शोधकर्ताओं ने पाया कि सोशल मीडिय...

बहन जाह्नवी के कपड़ों की खबर पर फिर भड़के अर्जुन कपूर, मीडिया को लगाई लताड़

एक लीडिंग वेबसाइट ने जाह्नवी की शॉर्ट ड्रेस को लेकर एक खबर बनाई थी. जिसको देख अर्जुन कपूर का मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने वेबसाइट को लताड़ते हुए एक ट्वीट किया. नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर  अर्जुन कपूर  भले ही देश में हों या विदेश में लेकिन हमेशा ही वह किसी भी दूसरे भाई की तरह अपनी बहनों का पूरा ध्यान रखते हैं. अर्जुन हमेशा अपनी बहनें अंशुला, जाह्नवी और खुशी के लिए खड़े रहते हैं. हाल ही में एक बार फिर अर्जुन कपूर अपनी बहन जाह्नवी के कपड़ों पर एक वेबसाइट द्वारा बनाई गई खबर पर भड़क उठे. उन्होंने एक बार फिर अपनी बहन का बचाव करते हुए लीडिंग वेबसाइट को ऐसी खबर लगाने के लिए लताड़ा. दरअसल, एक लीडिंग वेबसाइट ने  जाह्नवी की शॉर्ट ड्रेस को लेकर  एक खबर बनाई थी. जिसको देख अर्जुन कपूर का मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने वेबसाइट को लताड़ते हुए एक ट्वीट किया. अपने ट्वीट में अर्जुन ने लिखा, '2 ट्रोल्स ने एक कमेंट लिखा और एक बड़े अखबार की वेब टीम को यह न्यूज लगी... इनके लिए तालियां... यह बहुत घटिया है कि मीडिया किस तरह से ट्रोल्स को अटेंशन देती है और फिर उस पर हमारी प्रतिक्रिया का इंतजा...