Skip to main content

बहन जाह्नवी के कपड़ों की खबर पर फिर भड़के अर्जुन कपूर, मीडिया को लगाई लताड़

एक लीडिंग वेबसाइट ने जाह्नवी की शॉर्ट ड्रेस को लेकर एक खबर बनाई थी. जिसको देख अर्जुन कपूर का मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने वेबसाइट को लताड़ते हुए एक ट्वीट किया.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भले ही देश में हों या विदेश में लेकिन हमेशा ही वह किसी भी दूसरे भाई की तरह अपनी बहनों का पूरा ध्यान रखते हैं. अर्जुन हमेशा अपनी बहनें अंशुला, जाह्नवी और खुशी के लिए खड़े रहते हैं. हाल ही में एक बार फिर अर्जुन कपूर अपनी बहन जाह्नवी के कपड़ों पर एक वेबसाइट द्वारा बनाई गई खबर पर भड़क उठे. उन्होंने एक बार फिर अपनी बहन का बचाव करते हुए लीडिंग वेबसाइट को ऐसी खबर लगाने के लिए लताड़ा.

दरअसल, एक लीडिंग वेबसाइट ने जाह्नवी की शॉर्ट ड्रेस को लेकर एक खबर बनाई थी. जिसको देख अर्जुन कपूर का मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने वेबसाइट को लताड़ते हुए एक ट्वीट किया. अपने ट्वीट में अर्जुन ने लिखा, '2 ट्रोल्स ने एक कमेंट लिखा और एक बड़े अखबार की वेब टीम को यह न्यूज लगी... इनके लिए तालियां... यह बहुत घटिया है कि मीडिया किस तरह से ट्रोल्स को अटेंशन देती है और फिर उस पर हमारी प्रतिक्रिया का इंतजार करती है...'

गौरतलब है कि अर्जुन ने एक बार पहले भी अपनी बहन का बचाव करते हुए एक न्यूज वेबसाइट को लताड़ लगाई थी. वहीं, इससे पहले अंशुला भी अपनी बहनों के बचाव में आगे आईं थी. अंशुला ने इंस्टाग्राम पर उनकी बहनें खुशी और जाह्नवी के खिलाफ बोल रहे लोगों से एक पोस्ट के जरिए कहा था कि, 'मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि आप इस तरह से घटिया भाषा में मेरी बहनों के साथ बात न करें. मेरे लिए यह स्वीकार्य नहीं है और इस वजह से मैं आपके कमेंट्स को डीलिट कर रही हूं. हालांकि, भाई और मेरे लिए आपके प्यार के लिए मैं आपकी आभारी हूं'.

आपको बता दें कि अर्जुन इन दिनों युनाइटेड स्टेट्स में अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग कर रहे हैं. जिसके बाद वह परिणीति के साथ अपनी अगली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग शुरू करेंगे.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Comments

  1. […] एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटियां जाह्नवी और खुशी का नाम स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल […]

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...