Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Gold

BOX OFFICE:'गोल्ड' के मुकाबले 'सत्यमेव जयते' की चमक पड़ी फीकी, जानें अब तक का कलेक्शन

नई दिल्ली :  अक्षय कुमार  की फिल्म 'गोल्ड' को रिलीज हुए आज 6 दिन बीत चुके है. फिल्म ने  बॉक्स-ऑफिस  पर शानदार शुरुआत की और अपने पहले दिन ही बॉक्स-ऑफिस पर 25.25 करोड़ रुपये बटोरने में कामयाब रही. इसी के साथ 'गोल्ड' ओपनिंग डे की कमाई के मामले में इस साल की तीसरी बड़ी फिल्म बन गई है. 'गोल्ड' से पहले इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' है, जबकि पहले नंबर पर रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'संजू' काबिज है. वहीं 'गोल्ड' के साथ रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' की बात करे तो फिल्म ने अपने पहले दिन 20.52 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालंकि रिलीज के दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी  का निधन के कारण दोनों फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. लेकिन वीकेंड पर दोनों फिल्मों ने एकबार फिर से बॉक्स-ऑफिस पर कमाई की रफ्तार पकड़ ली. पहले वीकेंड पर 'गोल्ड' ने 70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, वहीं 'सत्यमेव जयते' ने अपने पहले वीकेंड पर 50.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. taran adarsh  ✔ @taran_ada...

VIDEO : अक्षय कुमार की 'गोल्ड' का नया गाना रिलीज, धूम धड़ाके से देश में गोल्ड लाने की तैयारी

नई दिल्ली :  फिल्म 'गोल्ड' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का नया गना 'टाइटल सांग' 'घर लाएंगे गोल्ड' जारी कर दिया है. इस गाने को लिखा जावेद अख्तर और गाया  दिलेर मेंहदी और सचिन-जिगर ने है. करीब दो मिनट 23 सेकंड का ये गाना देश भक्ति की थीम पर आधारित है.  इस गाने में देश भक्ति दिखाई गई है. इस गाने को जी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. वहीं इस गाने को अक्षय कुमार ने ट्विवटर पर शेयर किया है.   गाने के बोल देशभक्ति से भरे हुए हैं  'घर लाएंगे गोल्ड' गीत का लिरिक्स बेहद सरल है और देशभक्ति से भरा हुआ है. इस गाने को सुन कर आम श्रोता देशभक्ति की भावना को महसूस कर सकेंगे. इस गाने के लिरिक्स कुछ इस तरह से है ' जब चले जिया ले झूम-झूम, तब होगी जग में धूम - धूम, देखी दुनिया घूम-घूम, हम सबको हराके,घर लाएंगे गोल्ड. गाने में 'घर लगाएंगे गोल्ड' लाइन को कुछ इस तरह से रखा गया है कि वो सीन की मांग और फिल्म में अक्षय कुमार के कैरे...

अक्षय कुमार की 'GOLD' का ट्रेलर हुआ रिलीज, VIDEO देख आपके भी रोंगटे हो जाएंगे खड़े

देश के लिए ऑलंपिक में 'गोल्ड' जीतने के लिए इस यात्रा कि शुरुआत 1936 में हुई थी लेकिन गुलाम भारत के वक्त में शुरु हुई इस यात्रा और सपने को पूरा करने में 12 साल का वक्त लगा था नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर  अक्षय कुमार  जल्द ही फिल्म 'गोल्ड' में नजर आएंगें. फिल्म के इस ट्रेलर को देखने के बाद आपके अंदर भी देशभक्ति जाग जाएगी. फिल्म की कहानी हॉकी खिलाड़ी के वास्तविक जीवन पर आधारित है, जिसने स्वतंत्र भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक हासिल करके भारत का नाम गर्व से ऊंचा किया था. फिल्म में स्वतंत्र भारत के लिए 'गोल्ड' जीतने का सपना देखने वाले हॉकी खिलाड़ी की जिंदगी को पेश किया गया है. फिल्म के ट्रेलर में अक्षय कुमार बेहद अच्छे लग रहे हैं. देश के लिए ऑलंपिक में 'गोल्ड' जीतने के लिए इस यात्रा कि शुरुआत 1936 में हुई थी लेकिन गुलाम भारत के वक्त में शुरु हुई इस यात्रा और सपने को पूरा करने में 12 साल का वक्त लगा था. आपको बता दें कि भारत ने 12 अगस्त 1948 को ओलंपिक के दौरान स्वतंत्र भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था और देश का नाम गर्व से ऊंचा किया था. टीवी एक्ट्रेस  मौनी रॉय ...

'गोल्ड' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, भारत के झंडे को सीने से लगाए दिखे अक्षय कुमार

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर  अक्षय कुमार  जल्द ही फिल्म 'गोल्ड' में नजर आने वाले हैं. अक्षय कुमार की यह फिल्म पिछले काफी वक्त से चर्चाओं में है और अब फिल्म की रिलीज का वक्त भी नजदीक आ गया है. इसी बीच अक्षय ने कुछ वक्त पहले ही फिल्म के नए पोस्टर को रिलीज किया है. फिल्म के इस पोस्टर में अक्षय कुमार काफी सीरियस लुक में दिखाई दे रहे हैं. फिल्म को इस साल 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा और जल्द ही अक्षय, फिल्म की और अपडेट्स भी शेयर करेंगे. अक्षय द्वारा शेयर किए गए इस पोस्टर में  वह भारत का झंडा अपने सीने से लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं और उनकी आंखो में देश के लिए ओलम्पिक गोल्ड मेडल जीतने की आग दिखाई दे रही है. साथ ही इस पोस्टर की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ अक्षय ही नहीं बल्कि उनके साथ पूरी हॉकी टीम नजर आ रही है. इससे पहले फिल्म के जितने भी पोस्टर्स को रिलीज किया गया है. उनमें केवल अक्षय कुमार का लुक ही नजर आया है. इस पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'देश तब बनता है जब सभी देशवासियों की आंखों में एक सपना होता है'. MediaCard--mediaForward customisable-bord...