Skip to main content

अक्षय कुमार की 'GOLD' का ट्रेलर हुआ रिलीज, VIDEO देख आपके भी रोंगटे हो जाएंगे खड़े

देश के लिए ऑलंपिक में 'गोल्ड' जीतने के लिए इस यात्रा कि शुरुआत 1936 में हुई थी लेकिन गुलाम भारत के वक्त में शुरु हुई इस यात्रा और सपने को पूरा करने में 12 साल का वक्त लगा था


नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'गोल्ड' में नजर आएंगें. फिल्म के इस ट्रेलर को देखने के बाद आपके अंदर भी देशभक्ति जाग जाएगी. फिल्म की कहानी हॉकी खिलाड़ी के वास्तविक जीवन पर आधारित है, जिसने स्वतंत्र भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक हासिल करके भारत का नाम गर्व से ऊंचा किया था. फिल्म में स्वतंत्र भारत के लिए 'गोल्ड' जीतने का सपना देखने वाले हॉकी खिलाड़ी की जिंदगी को पेश किया गया है. फिल्म के ट्रेलर में अक्षय कुमार बेहद अच्छे लग रहे हैं.

देश के लिए ऑलंपिक में 'गोल्ड' जीतने के लिए इस यात्रा कि शुरुआत 1936 में हुई थी लेकिन गुलाम भारत के वक्त में शुरु हुई इस यात्रा और सपने को पूरा करने में 12 साल का वक्त लगा था. आपको बता दें कि भारत ने 12 अगस्त 1948 को ओलंपिक के दौरान स्वतंत्र भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था और देश का नाम गर्व से ऊंचा किया था.



टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय 'गोल्ड' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं और ट्रेलर में ही मौनी की एक्टिंग फैन्स का दिल जीत लेगी. वहीं, अक्षय कुमार भी ट्रेलर में दमदार लुक में दिखाई दे रहे हैं और अपने सपने को पूरा करने के लिए काफी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म में अमित साध, कुणाल कपूर और विनीत कुमार सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में है. खैर फिलहाल आप ट्रेलर एंजॉय कीजिए. बता दें, यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एसएल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है और यह पहली बार है जब अक्षय कुमार एसएल एंटरटेनमेंट के साथ काम कर रहे हैं.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...