नई दिल्लीः दिल संबंधी विकार के इलाज में अब मैकेनिकल हार्ट काफी मददगार साबित होते दिख रहे हैं. फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के कार्डियो-थोरेसिक वास्क्युलर सर्जरी के निदेशक डॉ. जेड. एस. मेहरवाल के अनुसार तनाव, खराब जीवनशैली, जंक फूड की बढ़ती खपत, मद्यपान और धूम्रपान के चलते देशभर में दिल के विकारों का बोझ लगातार बढ़ रहा है. डॉ. मेहरवाल ने जारी एक बयान में कहा कि अक्सर शुरुआत में दिल संबंधी रोग पकड़ में नहीं आते, जिससे दिल की कार्यप्रणाली पर असर पड़ता है और आगे चलकर यह हार्ट फेल का कारण बनता है. ऐसे में मरीज डोनर हार्ट के उपलब्ध होने तक प्रत्यारोपण के लिए प्रतीक्षा सूची में बने रहते हैं. लेकिन, खुशखबरी यह है कि हार्ट ट्रांसप्लांट का इंतजार कर रहे मरीजों के लिए एलवीएडी (लेफ्ट वैंट्रिक्युलर एसिस्ट डिवाइस) एक वरदान साबित हो रही है. उन्होंने कहा, 'इस सर्जरी का लाभ उठा चुके एक 22 वर्षीय युवक रोहन मनराल का उदाहरण सामने है. उन्हें एक दुर्घटना का शिकार बने 25 वर्षीय एक व्यक्ति से डोनर हार्ट मिला था. दूसरा मामला 42 वर्षीय पंकज मित्तल का है जो 19 अगस्त, 2017 की शाम एकाएम अनरिस्पॉन्सिव ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.