Skip to main content

Posts

Showing posts with the label WhatsApp india

WhatsApp में आएगा नया फीचर, अब ग्रुप में एडमिन ही तय करेगा कौन भेज पाएगा मैसेज

नई दिल्ली : सोशल मीडिया मेसेंजर WhatsApp अब अपनी सेटिंग में एक बड़ा और खास फीचर जोड़ने जा रहा है. WhatsApp के किसी भी ग्रुप में अब उसके एडमिन की भूमिका सबसे खास हो जाएगी. अब वही तय करेगा कि ग्रुप में कौन क्या कर सकेगा. अब तक WhatsApp ग्रुप में जुड़े सभी सदस्य उसमें कोई भी और कैसी भी पोस्ट भेज सकते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब आप सोचेंगे कि ऐसा क्यों हो रहा है. दरअसल पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया से जिस तरह से फेक न्यूज फैलाई जा रही हैं, उसके बाद ये जरूरत सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है. इस सेटिंग के अमल में आते ही किसी भी ग्रुप में एडमिन सबसे अहम हो जाएगा. WhatsApp की इस नई सेटिंग को ''ओनली एडमिन'' नाम दिया गया है. इसके तहत एडमिन के अलावा कोई और संदेश नहीं भेज सकेगा. अगर एडमिन किसी दूसरे को एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर जोड़ता है तो वह भी किसी दूसरे ग्रुप में मैसेज भेज सकेगा. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, WhatsApp के प्रवक्ता ने कहा, फेक न्यूज में कमी लाने के लिए ये व्यवस्था शुरू की गई है. भारत जैसे देश में पिछले कुछ दिनों में ये देखने में आ रहा है कि WhatsApp जैसी साइट्स स...