Skip to main content

WhatsApp में आएगा नया फीचर, अब ग्रुप में एडमिन ही तय करेगा कौन भेज पाएगा मैसेज

नई दिल्ली : सोशल मीडिया मेसेंजर WhatsApp अब अपनी सेटिंग में एक बड़ा और खास फीचर जोड़ने जा रहा है. WhatsApp के किसी भी ग्रुप में अब उसके एडमिन की भूमिका सबसे खास हो जाएगी. अब वही तय करेगा कि ग्रुप में कौन क्या कर सकेगा. अब तक WhatsApp ग्रुप में जुड़े सभी सदस्य उसमें कोई भी और कैसी भी पोस्ट भेज सकते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब आप सोचेंगे कि ऐसा क्यों हो रहा है. दरअसल पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया से जिस तरह से फेक न्यूज फैलाई जा रही हैं, उसके बाद ये जरूरत सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है. इस सेटिंग के अमल में आते ही किसी भी ग्रुप में एडमिन सबसे अहम हो जाएगा.

WhatsApp की इस नई सेटिंग को ''ओनली एडमिन'' नाम दिया गया है. इसके तहत एडमिन के अलावा कोई और संदेश नहीं भेज सकेगा. अगर एडमिन किसी दूसरे को एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर जोड़ता है तो वह भी किसी दूसरे ग्रुप में मैसेज भेज सकेगा. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, WhatsApp के प्रवक्ता ने कहा, फेक न्यूज में कमी लाने के लिए ये व्यवस्था शुरू की गई है.

भारत जैसे देश में पिछले कुछ दिनों में ये देखने में आ रहा है कि WhatsApp जैसी साइट्स से कुछ ऐसी फेक न्यूज वायरल की जा रही हैं. इन्हीं फेक न्यूज के कारण कई बार मोब लिचिंग जैसी घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. विशेषज्ञों के अनुसार, ये नया टूल एडमिन के रोल को अहम बनाएगा. वही तय करेगा कि ग्रुप में कौन क्या भेजेगा.  यह फीचर ऐंड्रॉयड फोन के लिए व्हाट्एप  बीटा वर्जन 2.18.201 पर और iPhone के लिए स्टेबल वर्जन 2.18.70 पर रोल आउट कर दिया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...