Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Flipkart

बिन्नी बंसल ने फ्ल‍िपकार्ट के CEO पद से दिया इस्तीफा, लगे थे दुर्व्‍यवहार के आरोप

फ्ल‍िपकार्ट की स्थापना से लेकर अब तक बिन्नी बंसल कंपनी का मुख्य हिस्सा थे. वह कंपनी के फाउंडर मेंबर हैं. नई दिल्ली :   फ्ल‍िपकार्ट के सीईओ बिन्नी बंसल  ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है. फ्ल‍िपकार्ट को खरीदने वाली कंपनी वॉलमार्ट की ओर से कहा गया है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. उनका ये फैसला उस जांच के बाद आया है, जो उनके खि‍लाफ चल रही थी. उनके खि‍लाफ व्‍यक्‍ति‍गत दुर्व्‍यवहार के आरोप लगे थे. फ्ल‍िपकार्ट और वॉलमार्ट में उनके खिलाफ एक स्वतंत्र जांच हो रही है. हालांकि खुद बिन्नी बंसल इन आरोपों से इनकार कर चुके हैं. कंपनी का वॉलमार्ट की ओर से अधिग्रहण किए जाने के 6 महीने बाद यह घटनाक्रम देखने को मिला है. अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट ने इसी साल फ्लिपकार्ट में निर्णायक हिस्सेदारी खरीदी है. फ्ल‍िपकार्ट का हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है. इस साल वॉलमार्ट ने 16 अरब डॉलर में ये सौदा किया था. कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, फ्ल‍िपकार्ट की स्थापना से लेकर अब तक बिन्नी बंसल कंपनी का मुख्य हिस्सा थे. वह कंपनी के फाउंडर मेंबर हैं. आरबीआई Vs सरकार : उर्जित पटेल ने 9 नवंबर को थी पीएम मोदी से मुलाक...

खुशखबरी, Redmi 5A की ओपन सेल शुरू, 200 रुपये महीने में मिलेगा

नई दिल्ली :  अग्रणी मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) का एंट्री लेवल स्मार्टफोन रेडमी 5A (Redmi 5A) 7 हजार से कम बजट में अच्छा ऑप्शन हो सकता है. लेकिन बढ़ती डिमांड के कारण यह फोन ग्राहकों के लिए खरीदना थोड़ा मुश्किल हो रहा है. अगर आप भी पिछले काफी दिनों से शाओमी रेडमी 5A को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है और आप इसे फ्लिपकार्ट पर 13 अगस्त को दोहपर 12 बजे खरीद सकते हैं. रेडमी 5A के अलावा रेडमी नोट 5 प्रो भी ओपन सेल में उपलब्ध होगा. दरअसल फ्लिपकार्ट पर दोनों फोन की बिक्री के लिए ओपन सेल का आयोजन किया जा रहा है. यानी अब आपको फ्लैश सेल का इंतजान नहीं करना होगा. रेडमी 5ए और रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत रेडमी 5ए (Redmi 5A) और रेडमी नोट 5 प्रो (Redmi Note 5 Pro) दो प्रकार के स्टोरेज वेरिएंट में मिल रहे हैं. 2 GB रैम और 16 GB स्टोरेज के साथ आने वाला रेडमी 5ए 5,999 रुपये में और 3 GB रैम और 32 GB स्टोरेज वाला रेडमी 5ए की कीमत 6,999 रुपये है. इसके अलावा 4 GB रैम व 64 GB स्टोरेज वाला रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत 14,999 रुपये है. इसके 6 GB रैम और 64 GB वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 ...