Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Lalu Yadav

तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर भी राबड़ी आवास में सन्नाटा, सेलिब्रेशन की कोई तैयारी नहीं

    पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादवआज 29वां जन्मदिन मना रहे हैं. जन्मदिन के मौके पर तेजस्वी यादव पटना में नहीं हैं. तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर भी राबड़ी आवास में सन्नाटा पसरा हुआ है. पार्टी कार्यालय से लेकर घर में भी जन्मदिन मनाने की कोई तैयारी नहीं है. इतना ही नहीं तेजस्वी यादव के जन्मदिन को लेकर सर्मथकों ने जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं जिसमें लालू यादव, राबड़ी देवी को जगह दी गई है लेकिन तेजप्रताप यादव को जगह नहीं दी गई है. तेजस्वी यादव फिलहाल दिल्ली में हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद भाई जन्मदिन के मौके पर वो वापस घर आ जाएं. आपको बता दें कि पिछले साल तेजस्वी यादव के जन्मदिन के मौके पर बड़े भाई तेजप्रताप ने पटना से सिद्धपीठ छोटी पटन देवी मंदिर में अपने छोटे भाई की सलामती और लंबी आयु के लिए विशेष पूजा अर्चना की थी. लोगों को उम्मीद है कि दिवाली ना सही शायद छोटे भाई के जन्मदिन पर तेजप्रताप वापस घर आएंगे. तेजस्वी यादव जन्मदिन के तीन दिन पहले से दिल्ली में हैं. उन्होंने इस साल दिपावली भी नहीं मनाई. मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव को इंतजार है कि शायद ...

RJD की अपील: लालू परिवार के विवादों को ना दिखाए मीडिया, सेहत पर पड़ रहा असर

पटना:  पिछले कुछ दिनों से लालू प्रसाद यादव का परिवार लगातार सुर्खियों में है. तेज प्रताप यादव द्वारा कोर्ट में पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी देने के बाद परिवार के बीच का मतभेद लोगों के सामने आ गया है. आज लालू प्रसाद यादव के करीबी विधायक भोला यादव ने मीडिया से बातचीत में अपील करते हुए कहा कि मीडिया लालू परिवार के विवादों से जुड़ी खबरें ना दिखाए क्योंकि इससे लालू यादव की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है. मीडिया से बातचीत में भोला यादव ने माना कि लालू परिवार में कुछ विवाद है लेकिन विवाद हर शख्स के परिवार में होता है. मीडिया इसे ज्यादा तूल ना दे. वहीं, तेज प्रताप से जुड़े सवाल पर भोला यादव भड़क गए और उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी दी कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी हर साल की तरह इस साल छठ पर्व नहीं मनाएंगी. राबड़ी देवी दरअसल सेहत खराब होने की वजह से छठ पर्व नहीं मनाएंगी. आपको बता दें कि तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है और वो 29 साल के हुए हैं और पिछले तीन दिनों से दिल्ली में हैं. वहीं, तेजस्वी यादव के जन्मदिन के अवसर पर भी आज राबड़ी आवास में सन्नाटा छाया हुआ है. मिली...

पिता लालू से मिलने रिम्स पहुंचे तेजप्रताप, तलाक के फैसले पर हो रही है बात

रांचीः  आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने का फैसला कर लिया है. तेजप्रताप यादव के इस फैसले से पूरे लालू परिवार में हड़कंप मच गया है. वहीं, लालू यादव की तबीयत बिगड़ने की बात भी सामने आई है. तेजप्रताप यादव पिता लालू यादव से मिलने के लिए रिम्स अस्पताल पहुंच गए हैं. फ‍िलहाल उनकी अपने पि‍ता से मुलाकात चल रही है. तेजप्रताप यादव शनिवार को रांची पहुंचे. रांची पहुंचतेे ही वह सीधे रिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां वह पिता लालू यादव से मुलाकात करने गए. बताया जा रहा है कि तेजप्रताप यादव रिम्स में पिता से लालू यादव से मिलकर तलाक के फैसले पर बात कर रहे हैं. हालांकि वह जब पिता से मिलकर बाहर निकलेंगे तो पता चलेगा उनकी क्या बातचीत हुई है. तेजप्रताप यादव ने पहले ही कहा है कि लालू यादव ने उनके फैसले को मानने से इनकार किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका ऐश्वर्या से तालमेल नहीं है और वह अपना तलाक लेने का फैसला बदलने वाले नहीं है. वहीं, तेजप्रताप यादव ने ज़ी बिहार-झारखंड चैनल से फोन पर बात की. उन्होंने कहा कि मुझे अपने मतलब के लिए परिवार वाले मोहरा बना रहे हैं. शाद...