आजमगढ़: पीएम नरेंद्र मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे. ये एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल के लिए लाइफलाइन साबित होगी, क्योंकि इस एक्सप्रेस-वे के जरिये कई जिले आपस में जुड़ जाएंगे. साथ ही इस एक्सप्रेस वे के किनारे औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे जो बेरोजगारी की समस्या को दूर करने में मदद करेंगे. बीजेपी सरकार इस कोशिश में है कि पूर्वांचल के लोगों के लिए लखनऊ तक का सफर आसान किया जाए. लोगों को सुरक्षित और बेहतर सफर के लिए देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. इसे 'पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे' नाम दिया गया है. 354 किलोमीटर लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ से शुरू होकर बाराबंकी, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर से होकर गुजरेगा. 'पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे' क्यों है खास - पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बनेगा - 354 किलोमीटर लंबा होगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे - लखनऊ से गाजीपुर तक ये एक्सप्रेस-वे बनेगा - दिल्ली से गाजीपुर की दूरी होगी कम, आसान होगा सफर - लखनऊ के चंदसराय गांव से शुरू होगा ये एक्सप...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.