Skip to main content

PM मोदी करेंगे देश के सबसे लंबेे एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास, जानें इसकी खासियतें...

आजमगढ़: पीएम नरेंद्र मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे. ये एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल के लिए लाइफलाइन साबित होगी, क्योंकि इस एक्सप्रेस-वे के जरिये कई जिले आपस में जुड़ जाएंगे. साथ ही इस एक्सप्रेस वे के किनारे औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे जो बेरोजगारी की समस्या को दूर करने में मदद करेंगे. बीजेपी सरकार इस कोशिश में है कि पूर्वांचल के लोगों के लिए लखनऊ तक का सफर आसान किया जाए. लोगों को सुरक्षित और बेहतर सफर के लिए देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. इसे 'पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे' नाम दिया गया है. 354 किलोमीटर लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ से शुरू होकर बाराबंकी, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर से होकर गुजरेगा.

'पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे' क्यों है खास
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बनेगा
354 किलोमीटर लंबा होगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
लखनऊ से गाजीपुर तक ये एक्सप्रेस-वे बनेगा
दिल्ली से गाजीपुर की दूरी होगी कम, आसान होगा सफर
- लखनऊ के चंदसराय गांव से शुरू होगा ये एक्सप्रेस-वे
गाजीपुर के हैदरिया गांव तक बनेगा एक्सप्रेस-वे
4-5 घंटे में पूरा होगा लखनऊ-गाजीपुर का सफर
- ये 6 लेन का एक्सप्रेस-वे होगा, जो 8 लेन तक बढ़ा सकते हैं
ये टोटल कंट्रोल्ड एक्सप्रेस-वे होगा
- करीब, 17000 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा
- आजमगढ़-गोरखपुर के लिए 100 किमी. लंबा नया लिंक एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा
लिंक एक्सप्रेस-वे गोरखपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा
- इसको तैयार करने के लिए 2 साल 6 महीने की लक्ष्य रखा गया है
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अंबेडकरनगर, फैजाबाद, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजिपुर से होकर गुजरेगा

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...