Skip to main content

Posts

Showing posts with the label तमिलनाडु

बच्ची ने केरल आपदा राहत कोष में दान किए साइकिल लेने के लिए जोड़े रुपए

नई दिल्ली:  भारी बारिश के चलते बाढ़ से तबाह केरल की मदद के लिए हर ओर से हाथ उठ रहे हैं. बाढ़ से प्रभावित लोगों के दुख से द्रवित देश के विभिन्न राज्य और संगठन मदद भेज रहे हैं. सेना के तीनों अंग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) जैसी राहत एवं बचाव एजेंसियों के लोग विकट संकट में फंसे लोगों के लिए देवदूत बनकर उभरे हैं. बड़े ही नहीं, बल्कि बच्चे भी केरल की मदद के लिए आगे आए हैं. तमिलनाडु की नौ वर्षीय एक बच्ची ने साइकिल खरीदने के लिए चार साल तक जमा की गई अपनी राशि केरल में राहत कार्यों के लिए दान कर दी है. उसके इस काम से प्रभावित होकर साइकिल बनाने वाली कंपनी हीरो साइकिल्स ने अब बच्ची को उसके सपनों की साइकिल तोहफे में देने का वादा किया है. हीरो साइकिल्स देगी बच्ची को साइकिल  राज्य के विल्लुपुरम क्षेत्र की अनुप्रिया ने टीवी पर केरल की तबाही देखने के बाद चार साल तक जमा की गई 9,000 रुपए की अपनी बचत को दान करने का फैसला किया. उसने कहा, “मैंने साइकिल खरीदने के लिए पिछले चार साल में पैसे (करीब 9,000 रुपए) जमा किए थे. लेकिन मैंने टीवी पर केरल की बाढ़ के दृश्य देखे और राशि दान करने का फैसला किया.”...

पीएम मोदी को मिला रजनीकांत का साथ, इस मुद्दे पर दिया समर्थन

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से फिल्म स्टार से नेता बने रजनीकांत का समर्थन मिला है. एक तरफ जहां तमिलनाडु की सभी पार्टियां इस मुद्दे पर इसके खिलाफ खड़ी हैं. वहीं तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखने जा रहे रजनीकांत ने इस मुद्दे पर समर्थन दिया है. 'वन इंडिया वन इलेक्शन' के मुद्दे पर रजनीकांत ने केंद्र का समर्थन किया है. चेन्नई में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, वन इंडिया वन इलेक्शन का विचार अच्छा है. इससे समय और पार्टियों का पैसा बचेगा. उन्होंने 2019 में चुनाव में हिस्सा लेने के सवाल पर कहा, आम चुनाव लड़ने का फैसला बाद में लिया जाएगा. इससे पहले रजनीकांत ने कहा था कि वह अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. रजनीकांत से जब अमित शाह के उस सवाल पर जवाब मांगा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि तमिलनाडु में भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया है, तो वह उसे टाल गए. View image on Twitter ANI  ✔ @ANI I support One Nation One Election. This will save money and time: Rajinikanth in Chennai # TamilNadu 11:54 AM - Jul 15, 2018 रजनीकांत ने कहा, ये अमित शाह का नजरिया है. मीडिया को ये सवाल उ...

तमिलनाडु की अनुकृति वास ने जीता मिस इंडिया का खिताब, मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने पहनाया ताज

नई दिल्ली :  फेमिना मिस इंडिया 2018  के रिजल्ट्स का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार खत्म हो गया है. मिस इंडिया 2018 का खिताब तमिलनाडु की अनुकृति वास ने अपने नाम किया. अनुकृति ने 29 प्रतियोगियों को हरा कर इस खिताब को जीता. देर रात तक चली इस प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने अनुकृति को ताज पहनाया. मुंबई में आयोजित हुए इस कॉन्टेस्ट में हरियाणा की रहने वाली मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर-अप बनीं और सेकेंड रनर-अप आंध्र प्रदेश की रहने वाली श्रेया राव बनीं. वहीं दिल्ली की रहने वाली गायत्री भारद्वाज, झारखंड की रहने वाली स्टेफी पटेल टॉप 5 में शामिल थीं. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> View image on Twitter Miss India  ✔ @feminamissindia TOP 5 of @ fbb_india @ ColorsTV @ feminamissindia 2018 finale Gayatri Bhardwaj - Miss India Delhi Meenakshi Chaudhary - Miss India Haryana Stefy Patel - Miss India Jharkhand Anukreethy Vas - Miss India Tamil Nadu Shreya Rao Kamavarapu - Miss India Andhra ...