नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से फिल्म स्टार से नेता बने रजनीकांत का समर्थन मिला है. एक तरफ जहां तमिलनाडु की सभी पार्टियां इस मुद्दे पर इसके खिलाफ खड़ी हैं. वहीं तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखने जा रहे रजनीकांत ने इस मुद्दे पर समर्थन दिया है. 'वन इंडिया वन इलेक्शन' के मुद्दे पर रजनीकांत ने केंद्र का समर्थन किया है. चेन्नई में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, वन इंडिया वन इलेक्शन का विचार अच्छा है. इससे समय और पार्टियों का पैसा बचेगा.
उन्होंने 2019 में चुनाव में हिस्सा लेने के सवाल पर कहा, आम चुनाव लड़ने का फैसला बाद में लिया जाएगा. इससे पहले रजनीकांत ने कहा था कि वह अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. रजनीकांत से जब अमित शाह के उस सवाल पर जवाब मांगा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि तमिलनाडु में भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया है, तो वह उसे टाल गए.
रजनीकांत ने कहा, ये अमित शाह का नजरिया है. मीडिया को ये सवाल उनसे पूछना चाहिए. रजनीकांत ने चेन्नई और सलेम के बीच बनने वाले 8 लेन के एक्सप्रेस वे के बारे में कहा, इससे बड़ा निवेश आएगा. हालांकि उन्होंने कहा, सरकार को इस प्रोजेक्ट के लिए कम से कम कृषि भूमि को लेना चाहिए. इसके अलावा जमीन के मालिक को इतना पैसा मिले कि वह खुश रहे.

Comments
Post a Comment