T-18 को अब ट्रायल के लिए मुरादाबाद सेक्शन पर भेजा जाएगा नई दिल्ली: देश की सबसे आधुनिक रेलगाड़ी T-18 नई दिल्ली पहुंच गई है. राजधानी में बिना इंजन के दौड़ने वाली इस ट्रेन का ब्रेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. नई दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन पर टी-18 से पर्दा हट गया. ट्रेन से जैसे ही कवर हटाए गए, तो वहां पर मौजूद लोगों ने इसकी खूबसूरती को कैमरों में कैद कर लिया. अब इसे ट्रायल के लिए मुरादाबाद सेक्शन पर भेजा जाएगा. Train 18 शनिवार सुबह इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. मेक इन इंडिया के तहत पहला ट्रेन सेट टी-18 देश की अतिआधुनिक ट्रेन में शुमार है जिसे मेक इन इंडिया के तहत बनाया गया है. इसके देश के अलग-अलग हिस्सों में ट्रायल होंगे. इस ट्रेन को चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF) में तैयार किया गया है. टी-18 फिलहाल रेलवे के शोध संस्थान RDSO के अधीन है और आरडीएसओ के अधिकारी ही आधुनिक मशीनों व तकनीक के माध्यम से इस गाड़ी का परीक्षण करेंगे. मुरादाबाद से सहारनपुर के बीच होगा ट्रायल ट्रेन-18 का पहला ट्रायल मुरादाबाद से सहारनपुर के बीच पहले से चिन्हित करीब 100 किलोमीट...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.