Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Indian Army

सैन्य कमांडर बोले, 'पाकिस्तान को आतंकवाद पर उसी की भाषा में दिया जा रहा है जवाब'

सिंह ने कहा, ''नियंत्रण रेखा पर उन्होंने जब भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया, हमने उन्हें इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है.'' उधमपुर:  सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह  ने शुक्रवार को कहा कि अगर पाकिस्तान भारत के लिए अहितकर गतिविधियों को अंजाम देता है तो, उसे इसकी सजा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि संघर्षविराम का उल्लंघन करने वाले पड़ोसी देश को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया. सेना के कमांडर ने ये टिप्पणी बीते कुछ दिनों में जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के निकट छिपकर किए गए हमलों में हुई मौत की घटनाओं की पृष्ठभूमि में की. पाकिस्तान को दंडित किया जाएगा- सैन्य कमांडर आर्मी गुडविल स्कूलों के शिक्षकों के सम्मान में  जम्मू कश्मीर के उधमपुर  में आयोजित एक कार्यक्रम से इतर सिंह ने कहा, ''मौके पर मौजूद जवानों के लिए यह संदेश बिलकुल स्पष्ट है कि यदि पाकिस्तान ऐसी गतिविधियों को अंजाम देने से बाज नहीं आता है, जो नियंत्रण रेखा के निकट हमारे राष्ट्रीय हित के लिए नुकसानदायक हैं, तो उसे उसी के मुताबिक दंडित किया जाना चाहिए.'' जम्मू के राजौरी और पुंछ जिले में ...

जम्मू कश्मीर में अग्रिम चौकियों पर तैनात सैनिकों के लिए खरीदे गए बारूदी सुरंग रोधी जूते

सेना ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सैनिकों के लिए बारूदी सुरंग रोधी खास तरह के जूते खरीदे हैं. थल सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. जम्मू : सेना ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सैनिकों के लिए बारूदी सुरंग रोधी खास तरह के जूते खरीदे हैं. थल सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. थल सेना के जम्मू स्थित 16 वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह ने बताया कि घुसपैठ रोधी कोशिश के दौरान सैनिकों को अग्रिम इलाकों में नियंत्रण स्थापित करना होता है और यहां तक कि आतंकवादियों तथा विध्वंसकारी तत्वों का पीछा भी करना पड़ता है. उन्होंने कहा,‘हमने इन अभियानों को बढ़ावा देने के साथ - साथ अपने सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कोष से बारूदी सुरंग रोधी जूते ओर गहराई तक तलाशी करने वाले मेटल डिटेक्टर जैसे उपकरण खरीदे हैं.’ उन्होंने कहा कि एलओसी पर 16 वीं कोर के तहत आने वाले अग्रिम इलाकों (करीब 250 किमी तक उबड़ - खाबड़ और घने वन वाले क्षेत्र) में बारूदी सुरंगों से खतरा है लेकिन सुरक्षा एहतियात सहित हर तरह की तैयारियों के...

आर्मी चीफ बोले, 'युवक आतंकवाद से नहीं जुड़ें, यह सुनिश्चित करना सेना का उद्देश्य

आर्मी चीफ ने कहा,'सरकार की स्पष्ट नीति है कि वह आतंकवादियों को हिंसा की अनुमति नहीं देगी. जो कोई हिंसा में शामिल होता है, उसे निष्प्रभावी किया जाएगा.' पठानकोट:  थलसेना प्रमुख बिपिन रावत ने सोमवार को कहा कि सरकार की नीति है कि कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले लोगों को निष्प्रभावी कर दिया जाना चाहिए वहीं सेना का ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि कश्मीरी युवक आतंकवाद से नहीं जुड़ें. थल सेना प्रमुख ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठ जारी है. आर्मी चीफ ने कहा,'सरकार की स्पष्ट नीति है कि वह आतंकवादियों को हिंसा की अनुमति नहीं देगी. जो कोई हिंसा में शामिल होता है, उसे निष्प्रभावी किया जाएगा.' दो दिवसीय यात्रा पर पठानकोट आए रावत ने यहां दिव्यांग सैनिकों के एक सम्मेलन की अध्यक्षता की. उन्होंने कहा, 'घाटी में हमारा ध्यान आतंकवादियों पर है. सेना का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि युवक आतंकवाद से नहीं जुड़ें.’ बिपिन रावत ने कहा कि सेना का तरीका यह है कि वह युवक के परिवार से संपर्क करती है और उनसे कहती है कि वे युवक को आत्मसमर्पण करने के लिए कहें...

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा आतंकी हमला, 4 पुलिसकर्मी शहीद

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बुधवार दोपहर आतंकवादी हमला हुआ. आतंकियों के इस हमले में 4 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं. हमला करने वाले आतंकी कौन हैं, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. हमले की खबर मिलते ही सभी बड़े अफसर मौके पर पहुंच रहे है. ANI  ✔ @ANI # UPDATE : Total four policemen have lost their lives after being attacked by terrorists in Shopian's Arahama. # JammuAndKashmir ANI  ✔ @ANI J&K: Two policemen have lost their lives after being attacked by terrorists in Shopian's Arahama. More details awaited. ता दें कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार सुबह ही सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खानबल के मुनिवाद गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुष्ट सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने आज तड़के घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था. जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद्य ने भी इस ऑपरेशन की पुष्टि की थी. उन्होंने बताया, आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की. सुरक्षा बलों की जवाबी कार्...

सिद्धू के पाकिस्तानी आर्मी चीफ के गले मिलने पर हंगामा, इधर, भारत-पाक सेनाएं करेंगी साथ में युद्धाभ्यास

नई दिल्ली :  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की शपथ में गए पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और पाकिस्तान के सेना प्रमुख वाजवा के गले मिलने पर बवाल मचा हुआ है. भाजपा और कांग्रेस दोनों इस पर अपने अपने तर्क दे रहे हैं और एक दूसरे को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. इधर इस मामले में बवाल मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर रूस में भारत और पाकिस्तान की सेनाएं एक दूसरे के साथ युद्धाभ्यास की तैयारी में जुटी हैं. भले सीमा पर दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे पर गोलियां बरसा रही हों, लेकिन अब दोनों ओर के सैनिक साथ में युद्धाभ्यास करेंगे. शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) के तहत ये युद्धाभ्यास होगा. इस अभियान को पीस मिशन 2018 नाम दिया गया है. इसमें चीन, रूस के अलावा एससीओ देशों के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं. शुक्रवार से रूस के चेल्याबिंस्क के सैन्य क्षेत्र में ये अभ्यास शुरू हो गया. इसमें 255 आर्म रेंज हिस्सा ले रही हैं. सैन्य बलों के लिए इस अभ्यास का उद्देश्य है कि किस तरह एससीओ देशों के सैनिक शहरों में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन चलाएं. सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद के अनुसार, ये अभ्यास सेना के जवानों को दूसरे ...

बाढ़ से तबाह हुए केरल के पुनर्निर्माण में जुटी सेना, चंद घंटों में तैयार किए 18 अस्‍थाई पुल

नई दिल्‍ली:  केरल में त्रासदी फैलाने के बाद बाढ़ का पानी अपनी मूल धारा की तरफ वापस चल पड़ा है. रिहायशी इलाके भी आहिस्‍ते-आहिस्‍ते पानी की गिरफ्त से बाहर आना शुरू हो गए हैं. फौरीतौर पर भले ही यह दोनों खबरें जहन को सुकून देने वाली हो, लेकिन बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की जिंदगी में मौजूद जद्दोजहद अभी भी जस की तस बनी हुई है. किसी को चिंता सता रही है कि बाढ़ में सड़क और पुल बह जाने के चलते उनके घर को जाने वाला रास्‍ता बंद हो गया है. जिनके लिए घर जाने के रास्‍ते खुले हुए हैं, उनको यह चिंता है कि घर में अब सिर्फ चार दीवारें ही बचीं हैं. परिवार के पालन पोषण के लिए जो कुछ भी था, वह पानी के साथ ही चला गया. बाढ़ से तबाह हुए लोगों को उनकी चिंताओं से निजात दिलाने के लिए सेना के तीनों अंगो ने एक नया अभियान शुरू कर दिया है. सेना ने अपने नए अभियान के तहत अलग-अलग दिशाओं में अलग-अलग लक्ष्‍य निर्धारित किए गए हैं. जिनका आखिरी उद्देश्‍य आम जनजीवन को जल्‍द से जल्‍द पटरी में लाना है. भारतीय  सेना ने किया 18 अस्‍थाई पुलों का निर्माण  भारतीय सेना ने इस अभियान के तहत बीते कुछ दिनों में 18 अस्‍थाई पुलों का निर्म...

आफस्पा मामले में सेना के जवानों और अधिकारियों की याचिका पर SC में अब 4 सितंबर को सुनवाई

नई दिल्ली : आफस्पा  मामले में अपने हितों को सुरक्षित करने की गुहार लेकर सेना के 356 जवानों और अधिकारियों की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अब 4 सितंबर को सुनवाई करेगा. जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस दीपक गुप्ता की अध्यक्षता पीठ ने मामले की सुनवाई 4 सितंबर के लिए टाल दी. 4 सितंबर को वही बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी, जो आफस्पा मामले की सुनवाई कर चुकी है. दरअसल, सेना के 356 जवानों और अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की है कि देश की सुरक्षा के लिए आर्म्‍ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट ( आफस्पा  ) के तहत कर्तव्य निर्वहन में किए कार्य के लिए उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई कर उनका उत्पीड़न न किया जाए. ऐसे में उनके हित सुरक्षित रखने के लिए कोर्ट दिशा निर्देश जारी करे. याचिका में यह भी मांग है कि सरकार को आदेश दिया जाए कि वह सैनिकों के खिलाफ दुर्भावना से प्रेरित अभियोजनों और एफआईआर को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए. याचिका में ये भी मांग उठाई गई है कि केंद्र सरकार की पूर्व इजाजत के बगैर आफस्पा में प्राप्त शक्तियों के तहत की गई कार्रवाई के लिए कोई एफआईआर या अभियोजन न हो. उन लोगों और स...

ऑपरेशन ब्‍लू स्‍टार में लिया था हिस्‍सा, 34 साल बाद SC से मिला खोया सम्‍मान

नई दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट ने सेना के एक पूर्व अधिकारी का सम्मान बहाल किया है जो 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार का नेतृत्व करने वाले अधिकारियों में शामिल थे. न्यायालय ने उन्हें कदाचार के आरोपों से बरी करने और सेवानिवृत्ति के पश्चात लेफ्टिनेंट कर्नल का रैंक दिये जाने के फैसले को बरकरार रखा. शीर्ष अदालत ने मेजर (अब सेवानिवृत्त) कुंवर अंबरेश्वर सिंह को स्वर्ण मंदिर परिसर से सिख अतिवादियों का सफाया करने के लिये चलाए गए अभियान के दौरान बरामद कुछ इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को अपने पास रखने के आरोपों में सुनाई गई ‘फटकार की सजा’ को निरस्त करने के सशस्त्र बल अधिकरण(एएफटी) के फैसले को बरकरार रखा. न्यायमूर्ति ए के सीकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने एएफटी के आदेश के खिलाफ केंद्र की अपील को खारिज कर दिया, लेकिन लगाए गए जुर्माने को 10 लाख रुपये से घटाकर एक लाख रुपया कर दिया. पीठ ने कहा, ‘‘हम इस अपील में कोई दम नहीं पाते हैं इसलिये इसे खारिज किया जाता है. हालांकि, हम पाते हैं कि अपीलकर्ता पर लगाया गया 10 लाख रुपये का जुर्माना काफी अधिक है. इसलिये हम उसे घटाकर एक लाख रुपया करते हैं.’’ एएफटी का फैसला एएफटी,...

SC में सेना ने दायर की याचिका, 'आतंकग्रस्त क्षेत्रों में मुठभेड़ में सैनिको पर न हो कार्रवाई'

नई दिल्ली:  देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाज़ी लगाने वाले फ़ौजियों ने कानून के दुरुपयोग से अपनी सुरक्षा के लिए सुप्रीमकोर्ट में फ़रियाद लगाई है. सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई होगी जिसमे 300 आर्मी अफसर ने अर्जी दाखिल कर कहा है कि आतंकवाद व नक्सलवाद ग्रस्त इलाक़ों में सेना की कार्रवाई में अगर कोई मारा जाता है तो किसी सैनिक के ख़िलाफ़ एफ़आइआर न हो. याचिका में कहा गया है कि अफस्पा (AFSPA) के तहत कार्रवाई में फ़ौजी पर एफआईआर दर्ज न हो. अफस्पा स्पेशल लॉ है, जो गड़बड़ी रोकने के लिए संवेदनशील इलाक़ों में लगाया गया है. याचिका में कहा गया है कि सेना पर मुक़दमे दर्ज करने से सेना का मनोबल गिरेगा. सेना पर मुक़दमों दर्ज करने से सेना का जवान आतंकवादियों और नक्सलियों के आमने-सामने होने पर भी उन पर कार्रवाई करने से झिझकेगा. साथ ही सेना का मनोबल गिरने से राष्ट्र का नुक़सान होगा. दरअसल, मणिपुर में आतंकियों के ख़िलाफ़ सेना की मुठभेड़ की कार्रवाई में कुछ लोगों के मारे के बाद सुप्रीमकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर हुई थी. याचिका में सेना की मुठभेड़ को फ़र्ज़ी कहते हुए इसकी सीबीआई जांच ...

स्पेशल फोर्स के लिए खरीदे गए एडवांस हथियार, दुश्मनों का आएगा 'काल'

नई दिल्ली:   भारतीय सेना  की ताकत बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय अत्याधुनिक हथियार खरीदने में तैयारी में है. इसमें लंबी रेंज के स्नाइपर राइफल्स, मैन पोर्टेबल एंटी टैंक, पानी में तेजी से चलने वाले स्कूटर, माइक्रो ड्रोन शामिल हैं. रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि सेना को ताकतवार बनाने के लिए हाल के दिनों में कई बड़े डील किए गए हैं. इसके तहत भारतीय वायुसेना, जल सेना और थल सेना ने उच्च स्तर के स्पेशलाइज्ड हथियारों की खेप मंगवाए हैं. इन हथियारों के लिए फिनलैंड, स्वीडन, इटली, रूस, इजरायल, जर्मनी जैसे देशों से डील की गई है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि सितंबर 2016 में पैरा एसएफ-कमांडोज ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था. हालिया सैन्य डील में स्पेशल फोर्स की जरूरतों को भी ख्याल रखा गया है. डील के मुताबिक नए फिनिश साको स्नाइपर (Finnish sako sniper rifles), स्वीडन में बने हल्के वजने वाले कार्ल गस्टफ मार्क-4 रॉकेल लांचर और इटली में बने साइलेंसर युक्त बेरिटा पिस्टल पैरा बटालियन को सौंप दिए गए हैं. वहीं नेवी में करीब 1...

LIVE: शहीद औरंगजेब को किया जा रहा सुपुर्द-ए-खाक, अंतिम दर्शन के लिए गांव में उमड़ी भीड़

उल्‍लेखनीय है कि शुक्रवार को ही औरंगजेब की हत्या के मामले में एक वीडियो सामने आया था जम्‍मू :  भारतीय सेना के शहीद जवान औरंगजेब  का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर करीब एक बजे पुंछ में उनके गांव सलानी पहुंचा. इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ औरंगजेब के अंतिम दर्शनों में गांव में उमड़ आई और लोगों की आंखें नम दिखी. गांव में हर कोई गमजदा दिखा. थोड़ी देर में शहीद के शहीद जवान को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. इस दौरान सेना के अफसर और जवान भी अपने इस साथी को अंतिम विदाई लेने के लिए यहां पहुंचे है. इससे पहले सेना के अफसरों ने उनके पिता मोहम्मद हनीफ से मुलाकात की. देश के लिए अपने बेटे को गंवा चुके मोहम्मद हनीफ के इरादे अब भी कमजोर नहीं पड़े हैं. वह अब भी कह रहे हैं कि घाटी के लिए आतंक घातक है. वह घाटी में मौजूद आतंकवाद के लिए वहां के नेताओं को जिम्मेदार मानते हैं. उन्‍होंने सेना के अफसरों कहा, सेना को अब कश्मीर से आतंकवाद को उखाड़कर फेंकना होगा. उन्होंने कहा, घाटी में नेता सत्ता के लिए जवानों को मरवा रहे हैं. लेकिन अब आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दिखाना होगा. उन्होंने कहा मुझे सिर्फ अपने बेटे को खोने का दर्द ...

गुजरात: कच्छ में वायुसेना का 'जगुआर' एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट शहीद

गुजरात के कच्छ जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. कच्छ में भारतीय वायुसेना का जगुआर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एयरक्राफ्ट ने जामनगर से उड़ान भरी थी. हादसे में पायलट संजय चौहान शहीद हो गए हैं. संजय चौहान वायुसेना में एयर कमोडोर के पद पर थे. बताया जा रहा है कि जगुआर ने रूटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान जामनगर से सुबह करीब 10.30 बजे उड़ान भरी थी. हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. विमान हादसा इतना बड़ा था कि उसका मलबा कई किलोमीटर तक फैल गया.   ANI  ✔  @ANI # Gujarat : An aircraft has crashed in Kutch's Mundra, pilot missing. More details awaited. आपको बता दें कि जगुआर काफी खास किस्म का लड़ाकू विमान है. यह दुश्मन की सीमा में काफी अंदर तक घुसकर हमला कर सकते हैं. जगुआर की मदद से आसानी से दुश्मन के कैंप, एयरबेस और वॉरशिप्स को निशाना बनाया जा सकता है.

जम्मू के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की फायरिंग, BSF के 2 जवान शहीद

श्रीनगर:  पाकिस्तान की गोलीबारी में रविवार (3 जून) को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान शहीद हो गए. देर रात करीब 1 बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तान की ओर से सीमा की बाहरी चौकी पर बिना उकसावे के फायरिंग की गई, जिसमें बीएसएफ के दो जवान एएसआई एस.एन. यादव और कॉन्स्टेबल वी.के. पांडे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों जवानों को तुंरत ही मेडिकल सुविधा मुहैया कराई गई, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card">   ANI ✔  @ANI Two BSF personnel killed in cross-border firing by Pakistan in # JammuAndKashmir 's Akhnoor. More details awaited. 5:21 AM - Jun 3, 2018 दूसरी सीमा चौकियों पर से सेना ने पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग का करारा जवाब दिया. भारतीय सेना ने तुरंत ही मोर्चा संभालते हुए 51 एमएम मोर्टार और एमएमजी से पाकिस्तानी पोस्ट नुरुद्दीन पर जवाबी हमला किया. सीमा की बाहरी चौकी से जुड़े अन्य इलाकों से भी गोलीबारी की आवाजें आ रही हैं.  (विस्तृत खबर थोड़ी देर में)