Skip to main content

Posts

Showing posts with the label New India

मिडिल क्‍लास कर रहा 'न्‍यू इंडिया 2022' का इंतजार, इसे डट कर करें पूरा; CM को पीएम का पैगाम

नई दिल्‍ली:  नीति आयोग  की बैठक में रविवार (17 जून) को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कहा कि आयोग के गवर्निंग काउंसिल का मंच ऐतिहासिक बदलाव ला सकता है. देश की विकास दर 7.7 प्रतिशत है, हमारे सामने चुनौती विकास दर को दोगुना करने की है. उन्‍होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित राज्यों को केंद्र सरकार सभी तरह की सहायता देगी. जीएसटी की बेहतर शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री ने अपनी टीम को बधाई दी. उन्‍होंने कहा कि हमारा लक्ष्‍य किसानों की आमदनी दोगुनी करना है, साथ ही पिछड़े जिलों का विकास करना, आयुष्मान भारत, मिशन इन्द्रधनुष, न्यूट्रिशन मिशन और महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशती के कार्यक्रम की तैयारियां इस बैठक का एजेंडा हैं. उन्‍होंने कहा कि उज्‍ज्‍वला, सौभाग्‍य, उजाला, जनधन, जीवन ज्‍योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना और मिशन इंद्रधनुष जैसी योजनाओं के व्‍यापक फैलाव को लक्ष्‍य करना उद्देश्‍य है. 17 हजार गांवों में यह लक्ष्‍य पूरा हो चुका है . मुख्‍यमंत्रियों को निभानी है बड़ी भूमिका आयोग की बैठक की अध्‍यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुख्‍यमंत्रियों को राज्‍यों में नीति के पालन में महत्‍वपूर्ण भूमिक...