नई दिल्ली : टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मैचमें शानदार 92 रनों की पारी खेली. इस मैच में ऋषभ पंत ने भी 58 रनों की पारी खेली. इन दोनों खिलाड़ियों के अर्धशतकों के दम पर भारत ने विंडीज को आखिरी गेंद पर 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया. वेस्टइंडीज ने चेन्नई में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. विंडीज ने 3 विकेट के नुकसान पर 181 रनों का स्कोर बनाया. भारत ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर इस टारगेट को हासिल कर लिया. वनडे सीरीज से ही फ्लॉप चल रहे शिखर धवन का बल्ला इस मैच में जमकर बोला. शिखर धवन ने 62 गेंदों की पारी में 10 चौके और दो छक्के जड़े. धवन का टी-20 में यह सर्वोच्च स्कोर है. उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार प्रदान किया गया. इस मैच में बल्ले से कमाल दिखाने वाले शिखर धवन ने बेहतरीन फील्डिंग का भी नमूना पेश किया. शिखर धवन ने बाउंड्री लाइन पर शानदार फील्डिंग करते हुए शाई होप के छक्के को रोककर भारत के लिए 5 रन बचाए. छठे ओवर में शिखर धवन ने 5 रन बचाए, जिसकी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.