नई दिल्ली: 18 जुलाई को भले ही मशहूर ग्लोबल-देसी ग्लैमरस गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपना बर्थडे मना रही हैं लेकिन इस वक्त वह इसके साथ-साथ निजी तौर पर अमेरिकन एंटरटेनर निक जोनास के साथ रिलेशनशिप की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं. पिछले दिनों निक उनके साथ इंडिया भी आए थे. यहां भी कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया. उसके बाद से ही गॉसिप जगत में लिखा-पढ़ा गया कि देसी गर्ल प्रियंका, निक जोनास के साथ डेटिंग कर रही हैं. वैसे उससे पहले इंडिया के लिए निक जोनास बहुत परिचित नाम नहीं थे. उनको यहां मशहूर करने का श्रेय तो प्रियंका को ही जाता है. इस दिलचस्पे किस्से के बीच प्रसिद्ध फिल्म क्रिटिक सुभाष के झा ने Zee News की अंग्रेजी वेबसाइट में लिखे अपने नियमित कॉलम में एक नया राज खोला है. उन्होंने लिखा है कि निक जोनास पहली हॉलीवुड हस्ती नहीं हैं जो प्रियंका के साथ डेटिंग कर रहे हैं. इससे कई साल पहले हॉलीवुड सुपरस्टार गेरार्ड बटलर के साथ उन्होंने कुछ समय तक डेटिंग की. इससे ग्लैमर वर्ल्ड में प्रियंका की इमेज में जबर्दस्त इजाफा हुआ. गेरार्ड बटलर (फाइल फोटो) सुभाष के झा ने यह भी लिखा है कि यह उ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.