Skip to main content

Posts

Showing posts with the label फरीदाबाद

फरीदाबाद : ऑफिस में घुसकर पूर्व कर्मचारी ने मैनेजर को गोलियों से भूना

    फरीदाबाद:  हरियाणा के फरीदाबाद में टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर को एक पूर्व कर्मचारी ने गोली मार कर हत्या कर दी. इस वारदात को लेकर मुजेसर के SHO ने कहा कि टाटा स्टील में ही काम करने वाले एक पूर्व कर्मचारी ने सीनियर मैनेजर पर गोली चलाई है. आसपास के लोग उसे तुरंत लेकर अस्पताल ले जाने लगे. लेकिन, उसने अस्पताल पहुंचने से पहले बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया. शुरुआती जांच में पता चला है कि उस पर पांच राउंड फायरिंग की गई थी. फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. बता दें, मैनेजर को उसके ऑफिस में घुसकर गोली मारी गई. इस घटना के बाद ऑफिस में हड़कंप मच गया. ऑफिस में काम करने वाले दूसरे कर्मचारियों ने बताया कि उसने आरोपी कर्मचारी को गोली मारते हुए देखा. लेकिन, वह डर की वजह से नीचे झुक गया. जब तक वह सबकुछ समझ पाता और प्रतिक्रिया करता, तब तक आरोपी गोली मारकर फरार हो चुका था. पुलिस को लिखित शिकायत का इंतजार है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले इस कंपनी में काम करता था. वह पुराना बकाया की बात कह कर ऑफिस के अंदर घुसा था. माना जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर पुरानी दुश्मनी रही ह...