Skip to main content

फरीदाबाद : ऑफिस में घुसकर पूर्व कर्मचारी ने मैनेजर को गोलियों से भूना











बता दें, मैनेजर को उसके ऑफिस में घुसकर गोली मारी गई. इस घटना के बाद ऑफिस में हड़कंप मच गया. ऑफिस में काम करने वाले दूसरे कर्मचारियों ने बताया कि उसने आरोपी कर्मचारी को गोली मारते हुए देखा. लेकिन, वह डर की वजह से नीचे झुक गया. जब तक वह सबकुछ समझ पाता और प्रतिक्रिया करता, तब तक आरोपी गोली मारकर फरार हो चुका था.


पुलिस को लिखित शिकायत का इंतजार है.


पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले इस कंपनी में काम करता था. वह पुराना बकाया की बात कह कर ऑफिस के अंदर घुसा था. माना जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर पुरानी दुश्मनी रही होगी, जिसकी वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया है. फिलहाल, कंपनी की तरफ से किसी तरह की शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है. पुलिस को लिखित शिकायत का इंतजार है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.






Comments