Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Hero MotoCorp

टू व्हीलर बाजार में हीरो मोटोकॉर्प की धूम, दूसरे नंबर पर काबिज है यह वाहन निर्माता कंपनी

नई दिल्ली:  यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री अक्टूबर में 1.55 प्रतिशत बढ़ी. दोपहिया वाहन बाजार की बात करें तो हीरो मोटोकॉर्प शीर्ष पर बनी रही. इसकी मोटरसाइकिल बिक्री 18.83 प्रतिशत बढ़कर 6,42,374 वाहन रही. उसकी प्रतिद्वंदी बजाज ऑटो की बिक्री 33.1 प्रतिशत बढ़कर 2,81,582 मोटरसाइकिल, होंडा मोटरसाइकिल एवं स्कूटर इंडिया की बिक्री 16.33 प्रतिशत बढ़कर 1,68,020 मोटरसाइकिल रही. अक्टूबर में स्कूटर की बिक्री 6,43,382 वाहन रही. पिछले साल इसी माह में यह आंकड़ा 5,71,431 स्कूटर था. इस श्रेणी में बाजार में शीर्ष पर होंडा मोटरसाइकिल एवं स्कूटर इंडिया की बिक्री रही. उसने 3,22,115 स्कूटर बेचे जो पिछले साल की तुलना में 9.89 प्रतिशत अधिक है. वाहन विनिर्माता कंपनियों के संगठन सियाम द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इससे तीन महीने से चल रहा गिरावट का दौर थमा तो है लेकिन त्यौहारी मौसम के हिसाब से यह मांग कम ही है. सियाम के मुताबिक अक्टूबर 2018 में 2,84,224 यात्री वाहन बिके जबकि पिछले साल इसी माह में यह बिक्री 2,79,877 इकाई थी. यात्री वाहनों की बिक्री में जुलाई में 2.71 प्रतिशत, अगस्त में 2.46 प्रतिशत और स...