Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Vitamin D

भारतीयों के खान-पान में विटामिनों की बड़ी अनदेखी, उत्तर भारत की स्थिति सबसे खराब

नई दिल्ली: भारतीयों के खान-पान  में अनिवार्य विटामिनों की बड़ी अनदेखी देखी गई है. विटामिन ए, सी, बी 12 और फोलिक एसीड में प्रतिशत कमी के हिसाब से सबसे खराब स्थिति उत्तर भारत की है जबकि विटामिन बी 1 की सबसे अधिक कमी दक्षिण भारत में देखी गई. विटामिन बी 2 की सबसे अधिक कमी पश्चिम क्षेत्र के मरीजों में दर्ज की गई. डॉयग्नॉस्टिक चेन एसआरएल डॉयग्नास्टिक्स के साढ़े तीन सालों में 9.5 लाख से अधिक सैम्पल के विश्लेषण से यह निष्कर्ष सामने आया है. महिला एवं पुरुष आधारित विस्तृत विश्लेषण में देखा गया कि विटामिन ए, बी 2 और बी 6 की कमी महिलाओं में अधिक है जबकि पुरुषों में विटामिन सी एवं बी 12 की अधिक कमी है. तेजी से शहरीकरण और साथ ही, जीवनशैली में आए बदलाव और खान-पान की गलत आदतों की वजह से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण मानकों पर भारतीयों के पोषण में बड़ी कमियां पाई गई हैं. एसआरएल के डाटा के इस विश्लेषण ने स्पष्ट कर दिया है कि विटामिन ए, सी, बी 1, बी 6, बी 12 और फोलेट में जिस प्रकार की कमी है उससे लंबे समय में कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. एसआरएल के विश्लेषण से यह सामने आया है कि विटामिन की कमी देश के अन्य...

भारत के लोगों की हड्डियां हो रही हैं खोखली, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 800 से 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है, जबकि भारत में लोगों को औसतन 429 मिलीग्राम कैल्शियम ही मिल पा रहा है. नई दिल्ली:  प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 800 से 1000 मिलीग्राम  कैल्शियम  की आवश्यकता होती है, जबकि भारत में लोगों को औसतन 429 मिलीग्राम कैल्शियम ही मिल पा रहा है. इंटरनेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन (आईओएफ) द्वारा आहार के रूप में कैल्शियम सेवन पर जारी एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है.  अध्ययन के मुताबिक, कैल्शियम हड्डियों का एक प्रमुख घटक है, जो करीब 30 से 35 प्रतिशत द्रव्यमान व ताकत के लिए जरूरी है.  कैल्शियम का कम सेवन हड्डी-खनिज के कम घनत्व से जुड़ा हुआ है, जो ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों के टूटने का खतरा बढ़ाता है. हार्ट केयर फाउंडेशन (एचसीएफआई) के अध्यक्ष डॉ. के. के. अग्रवाल ने कहा, "किसी भी व्यक्ति का कैल्शियम का सेवन जीवन के प्रत्येक चरण में भिन्न होता है.  हड्डियों की तीव्र वृद्धि के कारण किशोरावस्था में विशेष रूप से इसकी अधिक आवश्यकता होती है और बुढ़ापे में भी, जब शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है....