Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Inida vs Afghanistan

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, हासिल की अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट जीत

बेंगलुरु  : अफगानिस्तान के  पहले टेस्ट मैच  में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रन से हरा कर टीम इंडिया की अब तक की सबसे बड़ी (पारी और अंतर के लिहाज से) जीत दर्ज की. पहले भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 474 रन बनाए जिसके बाद पहले अफगानिस्तान को पहली पारी में केवल 109 पर आउट किया और उसके बाद दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम को 103 रन पर आउट कर ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली. जब अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो उसे चौथे ओवर में ही पहला झटका लगा. 19 रनों के स्कोर मोहम्मद शहजाद को  उमेश यादव  ने विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट करा दिया. इस पारी में शहजाद 13 रन बना सके. इसके बाद उमेश यादव के शानदार गेंदबाजी की वजह से पारी के छह ओवर में ही उसके तीन खिलाड़ी पवेलियन वापस लौट चुके थे. तीनों ही विकेट उमेश यादव ने लिए. उमेश ने मोहम्मद शहजाद के बाद,  जावेद अहमदी और मोहम्मद नबी को आउट कर दिया. भारत के लिए चौथा विकेट  ईशांत शर्मा  ने लिया. शर्मा ने रहमत शाह को कप्तान रहाणे के हाथों कैच करा दिया. रहमत शाह केवल ...

भारत-अफगानिस्तान ऐतिहासिक टेस्ट से जुड़ी हैं कई रोचक बातें

बेंगलुरू  : भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच शुरु हो गया है. यह  अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच  है और इस ऐतिहासिक टेस्ट के साथ कई रोचक बातें जुड़ी हैं. हाल ही में अफगानिस्तान को टेस्ट मैच का दर्जा हासिल होने के बाद भारत अफगानिस्तान क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए काफी सक्रिय है और बीसीसीआई ने फैसला किया है कि अगले कुछ समय तक भारत ही अफगानिस्तान के लिए मेजबान देश होगा. इसका मतलब यह है कि अफगानिस्तान के लिए होने वाले मैच भारत में ही होंगे. इस टेस्ट मैच के साथ कई रोचक बातें जुड़ी है. अफगानिस्तान ऐसा देश है जिसने रिफ्यूजी कैम्प में क्रिकेट खेलना शुरु किया था. अफगानिस्तान लंबे समय से आतंकवाद से पीड़ित देश रहा है. 2001 से उसने एफिलिएट देश के तौर पर क्रिकेट की शुरुआत की थी और भारत के साथ ऐतिहासिक टेस्ट खेलकर टेस्ट खेलने वाल 12वां देश बन गया है. अफगानिस्तान भारत के साथ अपना पहला टेस्ट खेलने वाले देशों में पाकिस्तान (1952), जिम्बाब्वे (1992), बांग्लादेश (2000) भी हैं. केवल श्रीलंका और आयरलैंड ऐसे देश हैं जो भारत के टेस्ट खेलने के बाद भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट नहीं खेले हैं. यह पहली ब...