नई दिल्ली: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बढ़ती करीबियां इन दिनों सुर्खियों में हैं. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की दोस्ती को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि कई सूत्रों ने दोनों के डेटिंग और जल्द शादी की बात भी कही है. लेकिन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर के संबंधों को लेकर आने वाली इन खबरों में कितनी सच्चाई है यह तो वक्त बताएगा. लेकिन अर्जुन और मलाइका इन दिनों खुलकर एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों डिनर से लौटत नजर आ रहे हैं. मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैंं. अर्जुन 33 साल के हैं जबकि मलाइका की उम्र 45 साल है. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इस वीडियो में कमाल के लग रहे हैं, और इस वीडियो के सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि दोनों डिनर डेट पर थे. इस वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को मीडिया ने घेर रखा है. लेकिन दोनों बहुत ही कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं. अर्जुन कपूर...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.