Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Boney Kapoor

श्रीदेवी के 55वें जन्‍मदिन पर बेटी जाह्नवी कपूर ने शेयर की परिवार की अनदेखी तस्‍वीर

नई दिल्‍ली:  इस साल फरवरी में श्रीदेवी के निधन की आई अचानक खबर ने सब को सकते में डाल दिया था. किसी के लिए भी यह विश्‍वास करना मुश्किल था कि कुछ दिनों पहले तक अपने बेटी की शूटिंग से लेकर हर इवेंट में नजर आने वाली हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री की पहली फीमेल सुपरस्‍टार हमें यूं छोड़ कर चली जाएगी. श्रीदेवी का यूं जाना जितना उनके फैन्‍स के लिए नुकसान था, उससे कहीं ज्‍यादा यह क्षति बोनी कपूर और उनकी दो बेटियों के लिए थी, जिनकी पूरी दुनिया की श्रीदेवी थीं. जाह्नीव और खुशी अक्‍सर हर इवेंट में अपनी मां के साथ ही नजर आती थीं. ऐसे में श्रीदेवी के 55वे जन्‍मदिन पर उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने एक फोटो शेयर कर अपनी मां को याद किया है. अपनी मां के 55वे जन्‍मदिन पर बेटी जाह्नवी ने एक पुराना फोटो शेयर किया है, जिसमें नन्‍हीं जाह्नवी को श्रीदेवी गोद में पकड़े नजर आ रही हैं. वहीं साथ में बोनी कपूर भी खड़े हैं. जाह्नवी ने अपने इस फोटो के साथ कोई कैप्‍शन नहीं दिया क्‍योंकि यह फोटो ही अपने आप में सबकुछ कहने को काफी है. बता दें कि जाह्नवी कपूर की पहली फिल्‍म 'धड़क' पिछले ही महीने रिलीज हुई है. अपनी बेटी इस पह...