Skip to main content

श्रीदेवी के 55वें जन्‍मदिन पर बेटी जाह्नवी कपूर ने शेयर की परिवार की अनदेखी तस्‍वीर

नई दिल्‍ली: इस साल फरवरी में श्रीदेवी के निधन की आई अचानक खबर ने सब को सकते में डाल दिया था. किसी के लिए भी यह विश्‍वास करना मुश्किल था कि कुछ दिनों पहले तक अपने बेटी की शूटिंग से लेकर हर इवेंट में नजर आने वाली हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री की पहली फीमेल सुपरस्‍टार हमें यूं छोड़ कर चली जाएगी. श्रीदेवी का यूं जाना जितना उनके फैन्‍स के लिए नुकसान था, उससे कहीं ज्‍यादा यह क्षति बोनी कपूर और उनकी दो बेटियों के लिए थी, जिनकी पूरी दुनिया की श्रीदेवी थीं. जाह्नीव और खुशी अक्‍सर हर इवेंट में अपनी मां के साथ ही नजर आती थीं. ऐसे में श्रीदेवी के 55वे जन्‍मदिन पर उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने एक फोटो शेयर कर अपनी मां को याद किया है.

अपनी मां के 55वे जन्‍मदिन पर बेटी जाह्नवी ने एक पुराना फोटो शेयर किया है, जिसमें नन्‍हीं जाह्नवी को श्रीदेवी गोद में पकड़े नजर आ रही हैं. वहीं साथ में बोनी कपूर भी खड़े हैं. जाह्नवी ने अपने इस फोटो के साथ कोई कैप्‍शन नहीं दिया क्‍योंकि यह फोटो ही अपने आप में सबकुछ कहने को काफी है.


बता दें कि जाह्नवी कपूर की पहली फिल्‍म 'धड़क' पिछले ही महीने रिलीज हुई है. अपनी बेटी इस पहली फिल्‍म को लेकर श्रीदेवी काफी उत्‍साहित थीं और 'धड़क' की शूट के शुरुआत में बेटी का उत्‍साह बढ़ाने वहां पहुंचीं भी. उस समय जाह्नवी अपनी इसी फिल्‍म की शूटिंग कर रही थी, जब श्रीदेवी अपनी छोटी बेटी और पति बोनी कपूर के साथ दुबई में एक पारिवारिक शादी का हिस्‍सा बनने गई थीं. दुबई में फरवरी में हुई इसी शादी के बाद श्रीदेवी के निधन की खबर आई थी.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...