Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मध्‍य प्रदेश चुनाव 2018madhya pradesh elections 2018

MP: चुनावी टिकटों पर रस्साकशी के बीच केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'सुमित्रा महाजन नाराज नहीं'

इंदौर:  मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में इंदौर जिले की नौ सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिये मची खींचतान के बीच केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से यहां सोमवार को मुलाकात कर प्रत्याशी चयन पर उनसे विस्तृत चर्चा की. महाजन से उनके मनीषपुरी स्थित घर में करीब डेढ़ घंटा चली मुलाकात के बाद तोमर ने संवाददाताओं से कहा, "ताई (महाजन का लोकप्रिय उपनाम) हमारी वरिष्ठ नेता हैं. चूंकि वह पिछले कुछ दिनों से विदेश में थी. इसलिये उनसे चुनावी टिकटों को लेकर चर्चा नहीं हो सकी थी. उनके विदेश से लौटने के बाद हमने उनसे इस सिलसिले में चर्चा की." मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 : BJP की तीसरी लिस्ट हुई वायरल, निकली गलत केंद्रीय मंत्री ने इन खबरों को खारिज किया कि खासकर इंदौर की सीटों पर भाजपा की प्रत्याशी चयन प्रणाली को लेकर महाजन नाराज चल रही हैं. उन्होंने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, "महाजन की कोई नाराजगी नहीं है." मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को चुनाव होने हैं. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के गरमाते मुद्दे के...