श्रीलंका के बर्खास्त किए गए पीएम विक्रम रानिलसिंघे के एक मंत्री ने आरोप जड़ा है कि चीन महिंदा राजपक्षे को भारी मात्रा में पैसा दे रहा है, जिससे वह रानिलसिंघे के सांसदों को खरीद सकें. श्रीलंका इस समय सबसे बड़े सत्ता संघर्ष में उलझा हुआ है. कोलंबो : श्रीलंका की राजनीति में मचे सत्ता के संघर्ष में चीन का एंगल भी सामने आ गया है. श्रीलंका के बर्खास्त किए गए पीएम विक्रम रानिलसिंघे के एक मंत्री ने आरोप जड़ा है कि चीन महिंदा राजपक्षे को भारी मात्रा में पैसा दे रहा है, जिससे वह रानिलसिंघे के सांसदों को खरीद सकें. श्रीलंका इस समय सबसे बड़े सत्ता संघर्ष में उलझा हुआ है. राष्ट्रपति सिरीसेना ने रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर महिंदा राजपक्षे को नया प्रधानमंत्री बना दिया था. इसके बाद श्रीलंका की संसद के स्पीकर ने राजपक्षे की नियुक्ति को अवैध मानते हुए रानिल विक्रमसिंघे को ही प्रधानमंत्री के रूप में मान्यता दी थी. इसके बाद श्रीलंका में सत्ता का संघर्ष और उलझ गया था. विक्रमसिंघे को अमेरिका सहित दूसरे देशों का समर्थन प्राप्त है, वहीं चीन महिंदा राजपक्षे के समर्थन में खड़ा है. क्यों खड़ा है चीन राजपक्...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.