Skip to main content

चीन, श्रीलंका की राजनीति में कर रहा घुसपैठ, महिंदा राजपक्षे को सांसद खरीदने के लिए दे रहा पैसे!

श्रीलंका के बर्खास्त किए गए पीएम विक्रम रानिलसिंघे के एक मंत्री ने आरोप जड़ा है कि चीन महिंदा राजपक्षे को भारी मात्रा में पैसा दे रहा है, जिससे वह रानिलसिंघे के सांसदों को खरीद सकें. श्रीलंका इस समय सबसे बड़े सत्ता संघर्ष में उलझा हुआ है.

कोलंबो : श्रीलंका की राजनीति में मचे सत्ता के संघर्ष में चीन का एंगल भी सामने आ गया है. श्रीलंका के बर्खास्त किए गए पीएम विक्रम रानिलसिंघे के एक मंत्री ने आरोप जड़ा है कि चीन महिंदा राजपक्षे को भारी मात्रा में पैसा दे रहा है, जिससे वह रानिलसिंघे के सांसदों को खरीद सकें. श्रीलंका इस समय सबसे बड़े सत्ता संघर्ष में उलझा हुआ है. राष्ट्रपति सिरीसेना ने रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर महिंदा राजपक्षे को नया प्रधानमंत्री बना दिया था.

इसके बाद श्रीलंका की संसद के स्पीकर ने राजपक्षे की नियुक्ति को अवैध मानते हुए रानिल विक्रमसिंघे को ही प्रधानमंत्री के रूप में मान्यता दी थी. इसके बाद श्रीलंका में सत्ता का संघर्ष और उलझ गया था. विक्रमसिंघे को अमेरिका सहित दूसरे देशों का समर्थन प्राप्त है, वहीं चीन महिंदा राजपक्षे के समर्थन में खड़ा है.

क्यों खड़ा है चीन राजपक्षे के समर्थन में
महिंदा राजपक्षे के राष्ट्रपति रहते हुए ही चीन ने श्रीलंका में भारी निवेश किया था. श्रीलंका पर चीन के इसी भारी भरकम निवेश का परिणाम ये हुआ कि श्रीलंका का एक बंदरगाह पूरी तरह चीन के कब्जे में चला गया है. हिंद महासागर में चीन हमेशा ही भारत को घेरने के लिए उसके पड़ोसी देशों को मोहरा बनाता रहा है. अब वह फिर से राजपक्षे को समर्थन देकर अपने पैर श्रीलंका में मजबूत करना चाहता है.सत्ता का संघर्ष...
श्रीलंका के सदन में 225 सदस्य हैं. इसमें 105 रानिलविक्रमसिंघे के हैं. वहीं महिंदा राजपक्षे और सिरिसेना के पास मिलाकर 98 सदस्य हैं. जाहिर है पूरे नंबर किसी के पास नहीं हैं. ऐसे में खरीद फरोख्त जारी है. ऐसे में विक्रमसिंघे के एक अधिकारी रंजन रामानायके का आरोप है चीन सांसदों को खरीदने के राजपक्षे को पैसा दे रहा है. उन्होंने कहा, चीन इन लाखों पैसों से सिर्फ एमपी ही नहीं खरीद रहा है, वह हमारे पूरे देश को खरीद रहा है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...