Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Team India

INDvsAUS: टी20 टीम के साथ नहीं, सिडनी में हैं बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़, यह है वजह

टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए सिडनी गए हैं. नई दिल्ली:    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ  टी20 सीरीज की शुरुआत बुधवार को ब्रिसबेन में हो चुकी है, लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन ने बल्लेबाजी कोच  संजय बांगड़  को सिडनी भेज दिया है जिससे कि टेस्ट विशेषज्ञों की पांच दिवसीय प्रारूप की तैयारी में मदद की जा सके. टेस्ट सीरीज की शुरुआत छह दिसंबर से एडिलेड में होगी. भारतीय टीम अपना पहला टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया से हार चुकी है. इस मैच में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा रन बनाने के बाद डकवर्थ लुईस नियम की वजह से 4 रनों की हार का सामना करना पड़ा. बांगड़ पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ियों की मदद करेंगे जो अगले पांच दिन सिडनी में नेट सत्र में हिस्सा लेंगे. इस फैसले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बल्लेबाजी कोच बांगड़ हमारे एक थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान और लाजिस्टिक मैनेजर के साथ सिडनी पहुंच चुके हैं. न्यूजीलैंड से टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी भी पहुंच चुके हैं जो 28 नवंबर से होने वाले प्रथम श्रेणी मैच से पूर्व बांगड़ के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करेंगे.’’ इन ख...

चाचा न लगा सके तो भतीजे ने जड़ा तिहरा शतक, सीनियर टीम में वापसी का दावा किया

वसीम जाफर के भतीजे अरमान जाफर ने कर्नल सीके नायडू (अंडर 23) ट्रॉफी में मुंबई के लिए नाबाद तिहरा शतक  लगाया है. मुंबई:  पंद्रह महीने के बाद क्रिकेट में वापसी करते ही, आरमान जाफर तिहरा शतक लगाकर सुर्खियों में आ गए हैं. अरमान जाफर, टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में घरेलू क्रिकेट खेल रहे 40 वर्षीय  वसीम जाफर  के भतीजे 20 साल के अरमान जाफर ने कर्नल सीके नायडू (अंडर 23) ट्रॉफी में  मुंबई  के लिए नाबाद तिहरा शतक लगाकर तहलका मचा दिया. अरमान का तिहरा शतक तब बना जब कुछ दिन पहले ही उनके चाचा ईरानी ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने से चूक गए थे. जाफर ने टीम इंडिया के लिए केवल 31 टेस्ट और दो वनडे खेले हैं, लेकिन उनके नाम घरेलू क्रिकेट, खासकर रणजी ट्रॉफी में कई रिकॉर्ड हैं. वसीम ने रणजी में सबसे ज्यादा 10,738 रन बनाए हैं अब अरमान भी अपने चाचा की राह पर चलते दिख रहे हैं. मुंबई सीनियर टीम के लिए रणजी खेल चुके हैं अरमान अरमान ने दो साल पहले बांग्लादेश में हुए अंडर 19 वर्ल्डकप में भाग लिया था. उन्हें मुंबई की सीनियर टीम में भी जगह दी गई जहां साल 2016-17 के लिए वे सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर खेले  अरम...

सचिन ने आज ही किया था इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू, इसी दिन हुए थे आखिरी बार आउट

सचिन तेंदलुकर ने 15 नवंबर 1989 को अपने टेस्ट करियर का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. नई दिल्ली:  आज ही के दिन यानि 15 नवंबर को 29 साल पहले भारत के महान बल्लेबाज  सचिन तेंदलुकर  ने अपने टेस्ट करियर का डेब्यू किया था. सचिन को दुनिया का महानतम बल्लेबाजों में एक माना जाता है. सचिन दुनिया के टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. कम उम्र में ही सचिन ने अपनी प्रतिभा को लोहा मनवा लिया था जिससे केवल 16 साल की उम्र में ही सचिन ने अपने करियर का टेस्ट मैच खेला जो कि पाकिस्तान के खिलाफ था. सचिन अपना पहला मैच करांची में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. इस मैच में सचिन पहली पारी में 15 रन बना सके थे. जबकि दूसरी पारी में सचिन को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था. यह मैच ड्रॉ हो गया था.  इस मैच में सचिन वकार यूनिस की गेंद पर बोल्ड हो गए थे. दिलचस्प बात यह है कि वकार युनिस का भी यह पहला ही टेस्ट मैच था. सचिन इस मैच में वकार के तीसरे शिकार थे. दिल्चस्प बात यह है कि टीम इंडिया  के लिए अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच भी सचिन इसी दिन खेल रहे थे. यह मैच 14 से 16 नवंबर 2013 तक चला था ज...

विराट ने किया खुलासा, शुरुआत में सेहत के लिए नहीं, बल्कि इसलिए थे फिटनेस फ्रीक

विराट कोहली ने हाल ही में बताया कि शुरुआत में वे अपनी फिटनेस पर ध्यान तो देते थे लेकिन सेहत की वजह से नहीं. नई दिल्ली:   टीम इंडिया  के कप्तान  विराट कोहली  अपने क्रिकेट कौशल के साथ ही अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. यह बात किसी से भी छिपी नहीं है कि विराट कितने बड़े फिटनेस फ्रीक हैं. विराट इन दिनों पिछले दस दिन से सक्रिय क्रिकेट से दूर रहे. कोहली को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के दौरान आराम दिया गया था. विराट ने हाल ही में अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 2-0 और वनडे सीरीज में 3-1 से हराया था. विराट को इससे पहले इंग्लैंड दौरे के बाद एशिया कप से भी आराम दिया गया था. वेस्टइंडीज के भारत दौरे में टी20 सीरीज के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी फिटनेस के बारे में बात की. विराट ने कहा कैसे पहले वे फिटनेस को गंभीरता से नहीं लेते थे और बाद में वे एक फिट एथलीट बन सके. विराट का मानना है कि उनका यह रूपांतरण शानदार रहा. विराट ने कहा, “ मै यह तो नहीं कहूंगा कि यह सटीक नहीं था. मैं यह भी नहीं कहूंगा कि मैनें कभी यह नहीं सोचा कि फिटनेस मेरे लुक को बढ़िया कर देगा, क्य...

विराट ने किया खुलासा, शुरुआत में सेहत के लिए नहीं, बल्कि इसलिए थे फिटनेस फ्रीक

विराट कोहली ने हाल ही में बताया कि शुरुआत में वे अपनी फिटनेस पर ध्यान तो देते थे लेकिन सेहत की वजह से नहीं. नई दिल्ली:   टीम इंडिया  के कप्तान  विराट कोहली  अपने क्रिकेट कौशल के साथ ही अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. यह बात किसी से भी छिपी नहीं है कि विराट कितने बड़े फिटनेस फ्रीक हैं. विराट इन दिनों पिछले दस दिन से सक्रिय क्रिकेट से दूर रहे. कोहली को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के दौरान आराम दिया गया था. विराट ने हाल ही में अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 2-0 और वनडे सीरीज में 3-1 से हराया था. विराट को इससे पहले इंग्लैंड दौरे के बाद एशिया कप से भी आराम दिया गया था. वेस्टइंडीज के भारत दौरे में टी20 सीरीज के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी फिटनेस के बारे में बात की. विराट ने कहा कैसे पहले वे फिटनेस को गंभीरता से नहीं लेते थे और बाद में वे एक फिट एथलीट बन सके. विराट का मानना है कि उनका यह रूपांतरण शानदार रहा. विराट ने कहा, “ मै यह तो नहीं कहूंगा कि यह सटीक नहीं था. मैं यह भी नहीं कहूंगा कि मैनें कभी यह नहीं सोचा कि फिटनेस मेरे लुक को बढ़िया कर देगा, क्य...

विराट ने किया खुलासा, शुरुआत में सेहत के लिए नहीं, बल्कि इसलिए थे फिटनेस फ्रीक

नई दिल्ली:   टीम इंडिया  के कप्तान  विराट कोहली  अपने क्रिकेट कौशल के साथ ही अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. यह बात किसी से भी छिपी नहीं है कि विराट कितने बड़े फिटनेस फ्रीक हैं. विराट इन दिनों पिछले दस दिन से सक्रिय क्रिकेट से दूर रहे. कोहली को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के दौरान आराम दिया गया था. विराट ने हाल ही में अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 2-0 और वनडे सीरीज में 3-1 से हराया था. विराट को इससे पहले इंग्लैंड दौरे के बाद एशिया कप से भी आराम दिया गया था. वेस्टइंडीज के भारत दौरे में टी20 सीरीज के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी फिटनेस के बारे में बात की. विराट ने कहा कैसे पहले वे फिटनेस को गंभीरता से नहीं लेते थे और बाद में वे एक फिट एथलीट बन सके. विराट का मानना है कि उनका यह रूपांतरण शानदार रहा. विराट ने कहा, “ मै यह तो नहीं कहूंगा कि यह सटीक नहीं था. मैं यह भी नहीं कहूंगा कि मैनें कभी यह नहीं सोचा कि फिटनेस मेरे लुक को बढ़िया कर देगा, क्योंकि कभी न कभी सब यही सोचते हैं.” सेहत से कभी समझौता नहीं किया विराट ने विराट ने अपनी लाइफस्टाइल में काफी मजबू...

INDvsAUS: वीरेंद्र सहवाग ने बताया कौन होने चाहिए टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के ओपनर्स

नई दिल्ली:   भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के साथ ही वेस्टइंडीज का भारत दौरा खत्म हो गया है. अब आगामी 21 नवंबर से टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू हो रहा है. इस दौरे में पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी और उसके बाद चार टेस्ट मैचों की सीरीज होगी जो टीम के कप्तान विराट कोहली का बड़ा इम्तिहान होगा. वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के लिए सलाह दी है कि टीम के लिए ओपनिंग किसे करना चाहिए. अभी टीम इंडिया में जिन खिलाड़ियों का टेस्ट सीरीज के चयन हुआ है उनमें ओपनिंग के दावेदार मुरली विजय, केएल राहुल और पृथ्वी शॉ हैं. इनमें मुरली विजय और केएल राहुल टीम में पिछले कुछ समय से नियमित नहीं हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट टीम में नहीं थे जबकि पृथ्वी शॉ ने अपने टेस्ट करियर कि शुरुआत की. वहीं वीरेंद्र सहवाग ने सलाह दी है कि इनमें से कौन सी जोड़ी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के बेहतर होगी. सहवाग का मनाना है कि पृथ्वी और केएल राहुल को टीम इंडिया के लिए ओपन करना चाहिए क्योंकि तीनों में यही दोनों खिलाड़ी आक्रमक हैं. सहवाग मीडिया से बातचीत में कहा ...

सुनील गावस्कर की आलोचना के बाद टीम इंडिया के बचाव में आए इंग्लैंड के कोच

लंदन:  इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारत की तैयारियों की आलोचना पर बचाव करते हुए कहा है कि खराब फॉर्म से जूझ रही मेहमान टीम इससे ज्यादा अभ्यास नहीं कर सकती थी. भारत पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे है. तीसरा टेस्ट शनिवार से नॉटिंघम में खेला जाएगा.  टीम इंडिया पहला टेस्ट 31 रनों से हारी थी. वहीं, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को पारी और 159 रनों से मात दी. मैच से पहले बेलिस ने पत्रकारों से कहा, ''ऑस्ट्रेलिया, भारत और इंग्लैंड जैसी टीमें काफी क्रिकेट खेलती हैं. मुझे यकीन है कि हर कोई अधिक अभ्यास मैच खेलना चाहता है लेकिन यह संभव नहीं है.''  उन्होंने कहा, खिलाड़ियों को आराम की भी जरूरत होती है. अधिकांश खिलाड़ी सारे मैच ही खेलेंगे लेकिन इसमें अधिक अभ्यास मैच डालने की गुंजाइश नहीं है.'' भारत ने सीरीज से पहले एक ही अभ्यास मैच खेला था, जो ड्रॉ रहा था . पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इसकी आलोचना करते हुए कहा था कि टीम को और अभ्यास मैच खेलने चाहिए थे. बेलिस ने कहा, ''हम अभ्यास मैच खेलते हैं जितने होते हैं. इसके बाद सवाल पूछे जाते ह...

लंदन दौरे पर अपने फोटो के चलते ट्रोल हुई अनुष्‍का ने पहली बार तोड़ी अपनी चुप्‍पी

नई दिल्‍ली:  हाल ही में इंग्‍लैंड दौरे में अपने पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली के साथ एक फोटो के चलते सुर्खियों में छायी अनुष्‍का शर्मा ने इस मामले पर पहली बार अपनी सफाई दी है. दरअसल अनुष्‍का हाल ही में अपने पति के साथ लंदन में थीं. पहले टेस्ट मैच के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया की एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में टीम इंडिया के साथ अनुष्का शर्मा भी थीं. अपनी इसी तस्‍वीर के चलते अनुष्‍का को काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा. अनुष्‍का से जब इस मामले में पूछा गया तो अनुष्‍का ने अपनी सफाई में कहा, 'जिसे भी सफाई देनी थी, उनकी तरफ से इसपर स्‍पष्‍टीकरण दिया जा चुका है. यह एक ट्रोलिंग एक्टिविटी थी. मैं ट्रोलिंग पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं देती. जो भी वहां हुआ वह सब निर्धारित नियमों के तहत ही हुआ. मुझे नहीं लगता कि इसके बारे में कोई बड़ा मुद्दा बनाना चाहिए.' MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> सोमवार को अनुष्‍का शर्मा और वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्‍म 'सुई धागा' का...