Skip to main content

लंदन दौरे पर अपने फोटो के चलते ट्रोल हुई अनुष्‍का ने पहली बार तोड़ी अपनी चुप्‍पी

नई दिल्‍ली: हाल ही में इंग्‍लैंड दौरे में अपने पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली के साथ एक फोटो के चलते सुर्खियों में छायी अनुष्‍का शर्मा ने इस मामले पर पहली बार अपनी सफाई दी है. दरअसल अनुष्‍का हाल ही में अपने पति के साथ लंदन में थीं. पहले टेस्ट मैच के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया की एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में टीम इंडिया के साथ अनुष्का शर्मा भी थीं. अपनी इसी तस्‍वीर के चलते अनुष्‍का को काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा.

अनुष्‍का से जब इस मामले में पूछा गया तो अनुष्‍का ने अपनी सफाई में कहा, 'जिसे भी सफाई देनी थी, उनकी तरफ से इसपर स्‍पष्‍टीकरण दिया जा चुका है. यह एक ट्रोलिंग एक्टिविटी थी. मैं ट्रोलिंग पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं देती. जो भी वहां हुआ वह सब निर्धारित नियमों के तहत ही हुआ. मुझे नहीं लगता कि इसके बारे में कोई बड़ा मुद्दा बनाना चाहिए.'




View image on Twitter






सोमवार को अनुष्‍का शर्मा और वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्‍म 'सुई धागा' का ट्रेलर लॉन्‍च किया. इसी मौके पर अनुष्‍का से इस विवाद के बारे में भी पूछा गया. दरअसल हाल ही में बीसीसीआई द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए गए इस फोटो में अनुष्का टीम इंडिया के कप्तान और पति विराट कोहली के साथ सबसे आगे की लाइन में खड़ी नजर आ रही हैं. जबकि इस तस्वीर में उपकप्तान अजिंक्य रहाणे सबसे पीछे खड़े थे. यहां इंडियन हाई कमीशन ने खिलाड़ियों को उनके परिजनों के साथ आमंत्रित किया था.









View image on Twitter








जब भी कहीं टीम बाहर जाती है तो यह एक सामान्य नियम है कि उनकी फैमिली भी उनके साथ होती है. हाई कमीशन ने खिलाड़ियों को उनके संबंधियों के साथ आमंत्रित किया था. किसके साथ जाना है ये फैसला खिलाड़ियों ने खुद किया. यहां तक कि लंदन में भी खिलाड़ियों को उनके पार्टनर के साथ बुलाया जाता है.


Comments