Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Xiaomi

Poco F1 की इस कमी से यूजर होंगे निराश, नहीं देख सकते HD वीडियो

नई दिल्ली: पिछले दिनों Xiaomi ने भारतीय बाजार में Poco सीरीज का फोन Poco F1 लांच किया था. Poco F1 के तीन वेरिएंट लांच किए गए हैं. बेस वेरिएंट में 6GB RAM है और इंटर्नल मेमोरी 64GB है, जिसकी कीमत 20,999 रुपए है. दूसरे वेरिएंट में 6GB रैम और 128GB इंटर्नल मेमोरी है, उसकी कीमत 23,999 रुपए है. तीसरे वेरिएंट में 8GB रैम और 256GB इंटर्नल मेमोरी है, उसकी कीमत 28,999 रुपए है. हालांकि, यह स्मार्टफोन मल्टीमीडिया यूजर्स को निराश कर सकता है. यह स्मार्टफोन Widevine L1 DRM को सपोर्ट नहीं करता है, जिसकी वजह से Netflix, Amazon Prime Video और Google Play का HD वीडियो (720p से ज्यादा) आप नहीं देख पाएंगे. Poco F1 केवल Widevine L3 को सपोर्ट करता है. Widevine L3 केवल SD क्वालिटी को सपोर्ट करता है. Widevine के तीन स्टैंडर्ड- L1, L2, L3 हैं. Poco F1 सबसे कम स्टैंडर्ड Widevine L3 को सपोर्ट करता है. बता दें, Netflix, Amazon Prime Video और Google Play जैसे पेड वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस को डिजिटल राइट मैनेजमेंट (DRM) से प्रोटेक्ट कर रखा जाता है. यह पाइरेसी को रोकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Poco F1 केवल Wi...

5 सितंबर को लांच होंगे Redmi 6 सीरीज के तीन स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन

नई दिल्ली:   Xiaomi (शाओमी)  ग्राहकों के लिए एक नई खबर है. Redmi 5 के बाद Redmi 6 सीरीज के तीन स्मार्टफोन बहुत जल्द भारतीय बाजार में लांच होने जा रहा है. 5 सितंबर को Redmi 6, Redmi 6 Pro और Redmi 6A को भारतीय बाजार में लांच किया जाएगा. Redmi 6 सीरीज चाइनीज बाजार में पहले ही लांच हो चुका है. इसकी जानकारी शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसीडेंट और शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने गुरुवार को ट्वीट कर दी. लांचिंग से पहले मीडिया को इनविटेशन भेजा जा चुका है. उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया है. इस ट्वीट में 6 तारीख का जिक्र किया गया है और कहा गया है कि आपके लिए इसबार एक से ज्यादा! बहुत जल्द. इसमें तीन फोन दिखाए गए हैं, जिसमें दो फोन में डिस्पेल नॉच नहीं है, जबकि एक फोन में डिस्पेल नॉच है. ऐसा कहा जा रहा है कि नॉच के साथ Redmi 6 Pro को लांच किया जा रहा है. Redmi 6 सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत कीमत की बात करें तो चीन में Redmi 6 की कीमत करीब 8400 रुपए है. इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटर्नल मेमोरी है. दूसरे वेरिएंट की कीमत करीब 10500 रुपए है जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटर्नल मेमोरी ह...

Oppo A5 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है इस नए हैंडसेट की कीमत

नई दिल्ली:  चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो ने शुक्रवार को भारत में एक नया स्मार्टफोन Oppo A5 लॉन्च किया. इस स्मार्टफोन में टेक्सर्ड बैक पैनल है. इसमें ग्लास प्रोटेक्शन जैसे खास फीचर हैं. कंपनी ने इसकी कीमत भारत में 14,990 रुपये रखी है. यह ऑनलाइन और ऑफलाइन यानी खुदरा स्टोर में उपलब्ध है. कंपनी ने इसे नए मॉडल की संख्या में नए विकल्प के तौर पर विशेष तौर पर भारत में पेश किया है. कंपनी को इस हैंडसेट से काफी उम्मीदें हैं. Oppo A5 में क्या है खास इसमें 6.2 इंच के आकार में HD+ फुलव्यू डिस्प्ले है. इसका रिजॉल्यूशन 1520x720 है. साथ ही फोन के सामने का हिस्सा 2.5D कर्व्ड ग्लास पैनल है. इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 SoC clocked प्रोसेसर है जो इस फोन की गति को तेज बनाता है. फोन का RAM 4 जीबी है. साथ ही इसमें 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से आप 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं. दमदार बैटरी बैकअप  बात अगर बैटरी की करें तो इसमें आपको शानदार 4230 एम्पीयर की बैटरी लगी है, जो लंबे समय तक आपका साथ देगी. कैमरे की बात करें तो Oppo A5 में 13MP+2MP डुअल रीयर कैमरा ल...