Skip to main content

Poco F1 की इस कमी से यूजर होंगे निराश, नहीं देख सकते HD वीडियो

नई दिल्ली: पिछले दिनों Xiaomi ने भारतीय बाजार में Poco सीरीज का फोन Poco F1 लांच किया था. Poco F1 के तीन वेरिएंट लांच किए गए हैं. बेस वेरिएंट में 6GB RAM है और इंटर्नल मेमोरी 64GB है, जिसकी कीमत 20,999 रुपए है. दूसरे वेरिएंट में 6GB रैम और 128GB इंटर्नल मेमोरी है, उसकी कीमत 23,999 रुपए है. तीसरे वेरिएंट में 8GB रैम और 256GB इंटर्नल मेमोरी है, उसकी कीमत 28,999 रुपए है.

हालांकि, यह स्मार्टफोन मल्टीमीडिया यूजर्स को निराश कर सकता है. यह स्मार्टफोन Widevine L1 DRM को सपोर्ट नहीं करता है, जिसकी वजह से Netflix, Amazon Prime Video और Google Play का HD वीडियो (720p से ज्यादा) आप नहीं देख पाएंगे. Poco F1 केवल Widevine L3 को सपोर्ट करता है. Widevine L3 केवल SD क्वालिटी को सपोर्ट करता है. Widevine के तीन स्टैंडर्ड- L1, L2, L3 हैं. Poco F1 सबसे कम स्टैंडर्ड Widevine L3 को सपोर्ट करता है.

बता दें, Netflix, Amazon Prime Video और Google Play जैसे पेड वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस को डिजिटल राइट मैनेजमेंट (DRM) से प्रोटेक्ट कर रखा जाता है. यह पाइरेसी को रोकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Poco F1 केवल Widevine L3 को सपोर्ट करता है. Widevine L3 केवल 540P रिजॉल्यूशन वाले वीडियो की क्वालिटी को सपोर्ट करता है.

Xiaomi Poco F1 स्पेसिफिकेशन
Poco F1 में Qualcomm के स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही Adreno 630 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) का भी इस्तेमाल हुआ है.

स्क्रीन
6.18 इंच फुल एचडी स्क्रीन है जिसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है. आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है.

कैमरा
सेल्फी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है. कैमरे के सेंसर में ब्यूटीफिकेशन फीचर का इस्तेमाल किया गया है. रियर में डुअल कैमरे का इस्तेमाल किया गया है. रियर प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल हुआ है. यह रियर प्राइमरी कैमरे में Sony IMX363 का इस्तेमाल हुआ है. रियर सेकेंड्री कैमरा 5 मेगापिक्सल का है. इसके सेंसर में डुअल पिक्सल ऑटोफोकस फीचर का इस्तेमाल हुआ है. साथ ही रियर टाइम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल हुआ है. कैमरे को लेकर कहा गया है कि रियर टाइम में यह 206 सीन को कैप्चर कर सकता है.

पोको सीरीज भी MIUI इंटरफेस पर बेस्ड है. Poco F1 में Android 8.1 Oreo ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है. इस ऑपरेटिंग सिस्टम में  एप ड्राउर एंड कस्टमाइजेशन की सुविधा है. एप को आप अपने तरीके से सुविधा के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं. पोको सीरीज के प्रोडक्ट हेड की तरफ से कहा गया है कि हर तीन महीने में स्मार्टफोन अपडेट होगा.

साउंड की बात करें तो पोको सीरीज में  Dirac HD साउंड दिया गया है. बैटरी 4000mAh की है. बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो फुल चार्ज होने के बाद आप 8 घंटे तक गेम खेल सकते हैं, या 30 घंटे तक बात कर सकते हैं. अगर फोन को स्टैंड बाई मोड पर रख देते हैं तो 15 दिनों तक चार्जिंग की जरूरत नहीं होगी. चार्जिंग के लिए Quick Charge 3.0 का इस्तेमाल हुआ है, जिससे फोन तेजी से चार्ज होगा.

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 3.5mm jack लगा हुआ है. 4G+ डुअल LTE, डुअल बैंड Wi-Fi 802.11, Wi-Fi Direct, Bluetooth 5.0, USB Type-C पोर्ट लग सकता है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...