Skip to main content

Posts

Showing posts with the label तेलंगाना चुनाव

BJP नेता ने हैदराबाद का नाम बदलने को कहा, रेणुका चौधरी बोलीं- 'पहले अपना नाम बदल लो'

    हैदराबाद:  बीजेपी नेता राजा सिंह ने गुरुवार को कहा कि अगर पार्टी सात दिसंबर के चुनाव के बाद तेलंगाना में सत्ता में आती है तो वह हैदराबाद सहित राज्य के अन्य शहरों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखने का ‘लक्ष्य’ रखेगी. इसपर कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, 'हमें खुद को हैदराबादी कहलाने पर गर्व है, राजा सिंह कौन है? अगर उसे हैदराबाद नाम पर आपत्ति है तो पहले अपना नाम बदल लेना चाहिए, इसपर किसी को आपत्ति नहीं होगी.' इससे पहले बीजेपी नेता राजा सिंह ने बताया, ‘बीजेपी जब तेलंगाना में सत्ता में आएगी तो हमारा पहला लक्ष्य विकास होगा और और दूसरा इन नामों को बदला जाना चाहिए. इन्हें महापुरुषों के नाम पर रखना चाहिए जिन्होंने हमारे देश या तेलंगाना के लिए काम किया.' हाल ही में भंग हुए विधानसभा के सदस्य सिंह ने कहा कि 16 वीं शताब्दी में इस क्षेत्र पर शासन करनेवाले कुतुबशाही वंश के शासकों ने भाग्यनगर का नाम बदलकर हैदराबाद कर दिया. इसके अलावा कई और स्थानों के नाम बदले गए थे. इनमें सिंकदराबाद और करीमनगर भी शामिल हैं. सिंह ने ...