नई दिल्ली: दुनिया के सबसे रहस्यमय देश उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने प्रतिबंधों के बावजूद कमाई के कुछ तरीके इजाद किए हैं. इसमें तस्करी से लेकर अवैध धंधे तक शामिल हैं. सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग के शौक को पूरा करने के लिए उत्तर कोरियाई अधिकारी तस्करी तक करते हैं. यूएन, अमेरिका सहित दुनिया के तमाम देशों की तरफ से ट्रेड बैन के बावजूद किम जोंग अलग-अलग तरीके से कमाई कर रहा है. तस्करी से लाई जाती है सिगरेट लिमोजिन कार से लेकर फ्रांसीसी सिगरेट तक जैसी चीजें उत्तर कोरिया के अधिकारी अपने तानाशाह के लिए तस्करी के जरिए लाते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के देशो में फैली उत्तर कोरियाई एंबेसी के आधिकारी किम के एजेंट के तौर पर काम करते हैं. संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हुए हैं. इसके चलते दुनिया भर के देश उत्तर कोरिया को सिर्फ जरूर चीजों की ही सप्लाई कर सकते हैं. इसके चलते अपने सुप्रीम लीडर के शौक को पूरा करने के लिए उत्तर कोरियाई अधिकारियों को ये सब काम करने पड्ते हैं. 200 करोड़ की शराब पीता है किम ऐशो-आराम से जीना, मनमानी व...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.