Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मुलायम सिंह यादव

BJP ही नहीं मुलायम भी हैं महागठबंधन से परेशान! चाहते हैं फिर एक हों अखिलेश और शिवपाल

विनोद मिश्रा, लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सियासी कुनबे में एक बार फिर सुलह की कोशिशों की शुरुआत हुई है और अबकी बार इसके सूत्रधार बने है कुनबे के ही मुखिया नेताजी यानी  मुलायम सिंह यादव.  अखिलेश यादव और  शिवपाल यादव  के बीच सुलह-समझौते की कमान मुलायम सिंह यादव ने खुद अपने हाथों में ली है. तारीखें इस बात की गवाह है कि पिछले कुछ महीनों में नेताजी कभी  अखिलेश  के साथ तो अगले ही पल शिवपाल के साथ दिखाई दिए हैं. दीपावली के दिन ही मुलायम सिंह यादव ने बेटे अखिलेश को आशीर्वाद दिया था तो थोड़ी देर में ही भाई शिवपाल को भी गले लगाकर बधाई देने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंच गये. इससे एक सप्ताह पहले भी नेताजी पहले शिवपाल की पार्टी दफ्तर पहुंचे. मंच पर शिवपाल यादव के साथ बैठे और वहां से निकल कर समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंच गये. यहां पर अखिलेश के साथ मंच साक्षा किया. इतना ही नहीं इन दिनों में मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश और शिवपाल को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है. अलग पार्टी बनाकर भतीजे अखिलेश यादव से डीलिंग के लिए शिवपाल यादव ने बढ़ाया हाथ जाहिर है, मुलायम सिंह यादव अंदरखाने सबकुछ ठीक क...