Skip to main content

Posts

Showing posts with the label rape

बरेली: रेप में हुआ नाकाम, तो दरोगा के बेटे ने तेजाब से किया हमला

बरेली:  बरेली में एसिड अटैक की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक दलित महिला से रेप में नाकाम होने पर दरोगा के बेटे ने महिला पर तेजाब से हमला कर दिया. इतना ही नहीं महिला को बचाने आई उसकी ननद और भाभी पर भी आरोपी ने तेजाब डाल दिया और महिला के बच्चों को आरोपी ने पीटकर घायल कर दिया. घटना की जांच के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक सतीश यादव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दीपक का नबाबगंज में कोल्हू है और पीड़िता महिला वहां पर लगे नल से पानी पीने गई थी. उस दौरान वहां पर किसी बात को लेकर पीड़िता का झगड़ा हो गया. जिसके बाद दीपक ने तेजाब से हमला कर दिया. पुलिस ने उन्होंने बताया की सभी का मेडिकल कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दीपक ने उसका रेप करने की कोशिश की. जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके ऊपर तेजाब से हमला कर दिया. वहीं, जब उसकी ननद और भाभी उसे बचाने सामने आई तो आरोपी दीपक ने उनपर भी तेजाब डाल दिया. इतना ही नहीं अपनी मां को बचाने आए बच...

रेप के दोषी को 20 दिन के अंदर फांसी की सजा, भावुक जज ने सुनाई कविता

राजस्थान की झुंझुनू अदालत ने महज तीन साल की बच्ची से रेप के मामले में दोषी को फांसी की सजा सुनाई है. बच्ची दिल की बीमारी से ग्रस्त है. खास बात है कि मामले में वारदात के महज 20 दिन के अंदर ही ये फैसला आया है. मामले की सुनवाई कर रही महिला जज ने फैसले के साथ ही एक कविता भी लिखकर सुनाई. ये घटना 2 अगस्त को झुंझुनू में करीब सवा नौ बजे घटित हुई. तीन साल की मासूम अपनी नानी के यहां रहने आई थी. बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और दौसा के मंडावरी का रहने वाला विनोद कुमार फेरी लगाकर बर्तन बेच रहा था. उसने घर में बच्ची को अकेला देखा और उसकी नीयत खराब हो गई. बच्ची के साथ हैवानियत के बाद उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर विनोद बाइक से भाग रहा था, तभी बच्ची की नानी मौके पर पहुंच गई. शाम 7 बजे परिवार ने थाने में जाकर मामला दर्ज कराया और अगले दिन चिड़ावा से विनोद को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने महज 9 दिन के भीतर यानी 13 अगस्त को आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया. तीन साल की मासूम के साथ की गई दरिंदगी के दोषी को मौत की सजा सुनाते वक्त जस्ट‍िस निरजा दाधीच बेहद भावुक हो उठीं और फैसले में कविता लिखकर सुनाई. व...

नोएडा : महिला इंजीनियर ने अपनी ही कंपनी के 43 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया छेड़खानी का केस

नोएडा :  दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 62 में स्थित प्राइवेट कंपनी तवंत टेक्नोलॉजी कंपनी में काम करने वाली एक महिला इंजीनियर ने कंपनी के करीब 43 लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. उसने इनके खिलाफ सेेक्‍टर 58 के थाने में पुलिस में शिकायत करते हुए मामला भी दर्ज कराया है. कुल 43 लोगों में से 20 के खिलाफ नामजद और 23 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. महिला का आरोप है कि कंपनी के 20 कर्मचारी उससे हर रोज अश्लील बातें और छेड़खानी करते थे. फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर सभी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. महिला ने आरोप तो 43 लोगों पर लगाया है. लकिन उसे महज कुद ही नाम याद थे इसलिए उसने करीब 22 लोगों के खिलाफ ही नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है. इनमें विनोद रैना, सीताराम, जयवर्धन, सतीश, उज्जवल, जय राजदत्त, गीतांजलि मुखर्जी, शिप्रा सिंह, दीपक वाजपेयी, नीलेश दुबे, महेश चंद्रा, राघवेन्दर गुप्ता, विवेक कुमार, राजन गर्ग, वीरेंद्र शेहरावत, अर्चित भिसे, अमित अग्रवाल, ईशा खन्ना, लोवेश भट्ट, प्रवीण कुमार, रितेश चंद्र सहित तकरीबन 23 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर द...

गाजियाबाद मदरसे में बच्ची से रेप मामले में सनसनीखेज खुलासा, बेहोश कर किया गया गैंगरेप

नई दिल्ली :  गाजियाबाद के एक मदरसे में पिछले दिनों हुई रेप की घटना ने सभी को चौंका दिया था. अब इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस ने 19 जून को इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है. इसमें खुलासा किया गया है कि मदरसे में 2 बदमाशों ने 10 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया था.  गैंगरेप से पहले उसे नशीला पदार्थ खिलाया गया था. पुलिस ने इस मामले में मदरसे के मौलवी पर भी पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है, क्योंकि उसे इस पूरे मामले की जानकारी थी. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पुलिस ने 19 पेज की चार्जशीट दाखिल की है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं दूसरा अभी फरार है. तीसरे आरोपी की भी तलाश है, जिसने बच्ची को लालल देकर बुलाया था. पुलिस की चार्जशीट के अनुसार, एक आरोपी ने लड़की को फोन कर बुलाया था, कि उसकी बहन उसका इंतजार कर रही है. उसने लड़की को आईसक्रीम पार्लर के पास बुलाया. यहीं से लड़की को किडनेप कर बदमाश उसे मदरसे में ले गए. यहां उन्होंने लड़की को छिपा दिया. मदरसे का मौलवी जब वहां से चला गया तो वह उसे दूसरे फ्लोर पर ले गया. इसके बाद उन्होंने लड़की को नशीला प...