पुलिस अधीक्षक सतीश यादव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दीपक का नबाबगंज में कोल्हू है और पीड़िता महिला वहां पर लगे नल से पानी पीने गई थी. उस दौरान वहां पर किसी बात को लेकर पीड़िता का झगड़ा हो गया. जिसके बाद दीपक ने तेजाब से हमला कर दिया. पुलिस ने उन्होंने बताया की सभी का मेडिकल कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है.
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दीपक ने उसका रेप करने की कोशिश की. जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके ऊपर तेजाब से हमला कर दिया. वहीं, जब उसकी ननद और भाभी उसे बचाने सामने आई तो आरोपी दीपक ने उनपर भी तेजाब डाल दिया. इतना ही नहीं अपनी मां को बचाने आए बच्चों को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और उन्हें भी पीट-पीटकर घायल कर दिया.
वारदात के बाद सभी पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पुलिस दरोगा का बेटा बताया जा रहा है. वहीं आरोपी दीपक अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इंकार कर रहा है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी दीपक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है. आपको बता दें कि इससे पहले बरेली में एक दंपति के ऊपर भी तेजाब से हमला किया गया था.
Comments
Post a Comment