Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जनधन खाते

PM मोदी 15 अगस्‍त पर लालकिले से इस बड़ी योजना का कर सकते हैं ऐलान

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए 32 करोड़ से अधिक जनधन खाताधारकों के लिए विभिन्न लाभों की घोषणा कर सकते हैं. इसमें जनधन पार्ट 2 का ऐलान भी संभव है. इसका मकसद सरकार के वित्तीय समावेश अभियान को मजबूती प्रदान करना है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत खाताधारकों के लिए ओवरड्राफ्ट सुविधा दोगुनी कर 10,000 रुपये किया जा सकता है. यह सरकार के उन लोगों को कोष उपलब्ध कराने का प्रयास है, जो इससे वंचित हैं. आकर्षक सूक्ष्‍म बीमा योजना की भी घोषणा संभव इसके अलावा सरकार आकर्षक सूक्ष्म बीमा योजना की घोषणा कर सकती है. रूपे कार्डधारकों के लिए मुफ्त दुर्घटना बीमा एक लाख रुपये से बढ़ाया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक पीएमजेडीवाई का दूसरा चरण 15 अगस्त को समाप्त हो गया और आगे के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इसमें यथाचित सुधार की जरूरत है. प्रधानमंत्री का स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संबोधन इस प्रकार की घोषणा के लिए बेहतर मंच है. 4 साल में 32.25 करोड़ जनधन खाते खुले वित्तीय समाव...